फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused arrested for stealing wheat from warehouse

गोदाम से गेहूं चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing wheat from warehouse
सिरसा। सीआईए पुलिस ने बीती 18 जुलाई की रात्रि को रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारिया में स्थित सीड्स एजेंसी के गोदाम से चोरी हुई 52 बोरी गेहूं की घटना को सुलझा लिया है। आरोपियों की पहचान सुंदर निवासी पंजाब, विनोद निवासी बठिंडा हाल गंगा और भरत सिंह निवासी गांधी नगर रावतसर राजस्थान के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के 6 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कमलेश निवासी खारिया की शिकायत पर थाना रानियां में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों व उसके साथियों ने वर्ष 2019 में इसी गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी भरत सिंह करीब 10 से 15 साल से खारिया गांव के खेतों की रखवाली कार्य करता रहा है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान गेहूं की बरामदगी और अन्य आरोपियों के पते ठिकाने मालूम कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed