फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   accident, accident in Sirsa, three dead, two serious, Sirsa

दिन में भांजे का घर बसा, शाम होते ही बेटी का सुहाग उजड़ा

Sun, 26 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident, accident in Sirsa, three dead, two serious, Sirsa
- फोटो : अमर उजाला

गांव हंजीरा और नाथूसरी कलां के बीच शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीसरे युवक की भी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लुदेसर निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। एक साथ तीन मौत होने का समाचार शनिवार सुबह जब गांव लुदेसर के लोगों को मिला तो गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शनिवार दोपहर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए, जिनका बाद में दाह-संस्कार कर दिया गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इधर बहन के घर डोली पहुंची तो उधर भाई के घर पसरा मातम
गांव लुदेसर निवासी रामकुमार गोदारा के भांजे खेड़ी निवासी संदीप पुत्र रोहताश पूनिया की शुक्रवार को शादी थी, जिसमें रामकुमार का परिवार भात भरने गया हुआ था। दिन में शादी थी और शाम को संदीप दुल्हन लेकर अपने घर पहुंचा। रामकुमार की बहन के घर दुल्हन आने पर खुशी मनाई जा रही थी।
विज्ञापन


वहीं भात भरकर वापस आते समय एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें रामकुमार गोदारा के दामाद आदमपुर के गांव किशनगढ़ निवासी 25 वर्षीय राकेश और राकेश की बुआ के लड़के राजस्थान के बिराण गांव निवासी नाहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामकुमार के चचेरे भाई राजेंद्र के पुत्र सुरजीत ने उपचार के दौरान सिरसा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौत होने पर रामकुमार के घर मातम पसर गया, जिससे शादी और भात का माहौल गम में बदल गया। रामकुमार की पुत्री की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी, जिसके एक सवा साल का लड़का है, वहीं दूसरे मृतक नाहर सिंह के करीब पांच माह की एक संतान है। इसके अलावा लुदेसर निवासी करीब 25 वर्षीय सुरजीत गोदारा अविवाहित था। राकेश विधवा महिला का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई
इस संबंध में चोपटा पुलिस थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नीलगाय के आगे आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed