फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ABVP submitted a demand letter demanding change in the timing of Kisan Express

किसान एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a demand letter demanding change in the timing of Kisan Express
रेलवे अधीक्षक नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं कालांवाली के विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता मनीष सिंगला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा को किसान एक्सप्रेस रेल की समय सारिणी बदलने की मांग की। अपने मांग पत्र में विद्यार्थी परिषद से नगर सह मंत्री कमल एवं चरणजीत ने बताया कि जो ट्रेन बठिंडा जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन में चलती थी। ट्रेन पहले 8 बजे सिरसा पहुंचती थी। जो अब साढ़े 6 ही पहुंच जाती है। जिसके कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। क्योंकि बहुत से विद्यार्थी इसी ट्रेन से पढ़ने के लिए सिरसा आते थे। विद्यार्थियों का कहना है कि ट्रेन समय बदल कर फिर से 8 बजे का टाइम कर दिया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी समय पर अपनी पढ़ाई को सुचारु कर सकें। विद्यार्थी योगेश जिंदल ने कहा कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । इस मौके पर विद्यार्थी परिषद से संतलाल, विजय, विशाल, विकास, योगेश, अनमोल, गुरप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, डिंपल, कर्मजीत, ज्योति, कोमल, शालू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed