फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abusing policemen, case registered against two

पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज, दो के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Abusing policemen, case registered against two
सिरसा। जुर्माना अदा नहीं करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर बखेड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाला गया। पुलिस ने इस मामले में सुचान निवासी रणजीत सिंह और महिला अमृत कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

डिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई एवं बिजली थाना फतेहाबाद के प्रधान सिपाही कुलवंत सिंह ने बताया कि वे सुचान में कार्रवाई करने गए थे। सुचान निवासी गुरबक्श सिंह पर निगम की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान उनकी तरफ से उक्त आरोपी को 73451 रुपये का जुर्माना भरने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी की ओर से जुर्माना अदा नहीं किया गया। ऐसे में वह बुधवार को अपनी टीम के साथ सुचान के श्मशान भूमि के पास से आरोपी गुरबक्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उक्त आरोपी के साथ स्कूटी पर उसका पोता गुरवंश भी मौजूद था। उन्होंने गुरबक्श की गिरफ्तारी की सूचना गांव के सरपंच व चौकीदार को मोबाइल के माध्यम से दी। इसके बाद आरोपी के पोते को भी वह अपने साथ डिंग थाना में ले आए और पार्क में बैठ इंतजार करने लगे। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी उसके परिजन मौके पर नहीं आए। इस पर वह कर्मचारियों को बच्चे के पास छोड़कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए। ऐसे में थोड़ी देर बाद गुरवंश का चाचा रणजीत सिंह, बुआ अमृतकौर वहां पर पहुंच गए, जिसके बाद उक्त कर्मचारियों ने उन्हें कहा कि वह बच्चे और स्कूटी को ले जाओ और हस्ताक्षर कर दो। ऐसे में उन्होंने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया और बच्चे को जबरदस्ती वहां से ले जाने की जिद करने लगे। बच्चे को पार्क से बाहर ले आए। ऐसे में उन्होंने बच्चे को वहां पर बैठा लिया और सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। बच्चे को सीडब्ल्यूसी अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जांच के बाद बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाए की उक्त दोनों ने उनके साथ गालीगलौज व सरकार काम में बाधा डाली है। ऐसे में डिंग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed