{"_id":"63c2ea259041fb3dc4766918","slug":"aap-workers-set-out-for-deputy-chief-minister-s-residence-to-collect-reward-money-stopped-by-police-sirsa-news-hsr652459014-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इनाम राशि लेने उप मुख्यमंत्री निवास के लिए निकले आप कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इनाम राशि लेने उप मुख्यमंत्री निवास के लिए निकले आप कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सदस्य तहसीलदार को ज्ञापन को सौंपते हुए। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार उजागर करने की एवज में 30 हजार रुपये की इनाम राशि लेने की मांग की। मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम आवास पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में भूमण शाह चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। यहां आप कार्यकर्ता तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लौट गए।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सिरसा में भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस लिहाज से आम आदमी पार्टी ने तीन बड़े खुलासे किए हैं। इसलिए 30 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले दिनों सिरसा में तीन बड़े रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले जिला प्रशासन को सबूत, साक्ष्य, तथ्यों के साथ सौंपे हैं। इस मांग को लेकर जिला अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, जिला संगठन मंत्री हैप्पी रानियां, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा के नेतृत्व में बरनाला रोड स्थित उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास की ओर जाने के लिए रवाना हुए। भूम्मण शाह चौक पर ही भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें रोक दिया गया। तहसीलदार विनती ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस अवसर पर उनके साथ, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल, जिला किसान विंग अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू, आप नेत्री कविता नागर, शीला रानी वधवा, पवन कुमार गोयल, हनुमान जांदू, अनिल भुर्टवाला, अनिल जाखड़, राजन हिन्दुस्तानी, श्रवण सिंह, सौवर राठोर, महाबीर चौबूर्जा, हरबंस लाल, सतीश कुमार, हरकिरत सिंह, रिछपाल सिंह, अनिल भुर्टवाला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
आप नेताओं ने किया दावा
- पहला मामला जिला नगर योजनाकर विभाग में एनओसी की एवज में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए 50,000 रुपये रिश्वत मांगने का मामला ऑडियो स्टिंग सहित सरकार को सौंपा हुआ है।
विज्ञापन
- नगर परिषद सिरसा में वैध-अवैध के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार है। फर्जी फर्म संचालकों के साथ नगर परिषद अधिकारियों की सांठगांठ से फर्जी फर्म संचालकों की प्रॉपर्टियों को रिकार्ड में वैध दर्शाया गया।
- सिरसा नगर परिषद में करोड़ों रुपये के डस्टबिन घोटाले को आम आदमी पार्टी ने उजागर किया। सरकार ने जांच में माना कि डस्टबिन खरीद में गबन हुआ है।