फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   AAP leaders clash over installation of street lights, Zilla Parishad Chairman Karna adjourned the meeting and went away

Sirsa News: स्ट्रीट लाइट लगाने पर उलझे आप नेता, बैठक स्थगित कर चले गए जिला परिषद चेयरमैन कर्ण

Thu, 25 Jan 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
AAP leaders clash over installation of street lights, Zilla Parishad Chairman Karna adjourned the meeting and went away
सिरसा। पंचायत भवन में वीरवार को हुई जिला परिषद की बैठक 15 मिनट भी नहीं चली। आम आदमी पार्टी के जिला पार्षदों ने चेयरमैन कर्ण चौटाला पर विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर इनेलो कार्यकर्ता भड़क गए और दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। माहौल बिगड़ने पर जिला परिषद चेयरमैन कर्ण बैठक स्थगित कर चले गए।
विज्ञापन

अहम बात है कि जहां एक सप्ताह पहले लघु सचिवालय के बाहर चेयरमैन द्वारा बैठक स्थगित करने को लेकर आप नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं इसके उलट वीरवार को आप पार्षदों ने बहस और हंगामा कर चेयरमैन को बैठक स्थगित करने का मौका दे दिया। बाद में आप पार्षद बैठक रद्द होने पर 15 करोड़ की ग्रांट वापस जाने सहित विभिन्न आरोप चेयरमैन कर्ण चौटाला पर लगाते नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार को जिला परिषद की बैठक शुरू होने के 10 मिनट बाद जिला परिषद चेयरमैन ने जिला पार्षदों से उनके प्रस्ताव मांगें। ऐसे में कुछ पार्षदों ने मुख्यमंत्री से प्रस्ताव उनके पास आने की बात कहीं। इस पर चेयरमैन ने सभी पार्षदों को स्पष्ट रूप से कह दिया कि जो प्रस्ताव सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से उनके पास आए हैं, उन कार्यों को सीएम साहब या उनके कार्यालय से करवाओ। यह कार्य में मैं नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बैठक में 24 में से चेयरमैन कर्ण चौटाला व वाइस चेयरमैन सहित 19 जिला पार्षद पहुंचे। इनमें से इनेलो के 10 पार्षद, एक कांग्रेस, एक जेजेपी व 6 आम आदमी पार्टी के पहुंचे। इस दौरान एडीसी विवेक भारती व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस प्रकार चली बैठक
बरनाला रोड़ स्थित पंचायत भवन में जिला परिषद की बैठक सर्द मौसम के चलते दोपहर 12 बजे रखी गई थीं। सभी जिला पार्षद व अधिकारी समय पर पहुंच गए।
- चेयरमैन कर्ण चौटाला ठीक 12 बजकर 35 बजे बैठक में पहुंचे।
- 12 बजकर 37 मिनट पर बैठक की कार्रवाई शुरू हुई।
- 12 बजकर 42 मिनट तक सरकारी विभागों के अधिकारियों ने अपने कार्याें का ब्योरा दिया।
- 12 बजकर 43 मिनट पर चेयरमैन से सभी पार्षदों से उनके प्रस्ताव पूछे।
- 12 बजकर 45 मिनट आप जिला पार्षदों ने चेयरमैन पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके गांवों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई है। जबकि कई गांवों में लोगों के घरों के ऊपर स्ट्रीट लाइट लगी हुई है।
- 12 बजकर 48 मिनट पर चेयरमैन ने स्ट्रीट लाइट वितरण की प्रक्रिया को लेकर कहा कि उनका काम सिर्फ हस्ताक्षर करना है। वितरण का काम विभाग का होता है। किस गांव में कितनी लाइटें लगानी हैं, वह जनसंख्या के आधार पर विभाग देखता है।
- 12 बजकर 50 मिनट पर चेयरमैन का जवाब सुनने के बाद सभी आप जिला पार्षद भड़क गए। उन्होंने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया।
- 12 बजकर 53 मिनट पर चेयरमैन ने कहा कि अगर आप लोगों को लग रहा है कि मैंने भेदभाव किया है तो आप मेरी कुर्सी पर आकर बैठो तब पता चल जाएगा। जो काम विभाग ने करना है उसे विभाग ही करेगा। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस पर चेयरमैन बैठक स्थगित कर चले गए।

यह आरोप लगाते नजर आप जिला पार्षद
आप जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, गुरभेज सिंह गिल, मनजीत कौर, गुरचरण सिंह फौजी ने चेयरमैन कर्ण चौटाला पर स्ट्रीट लाइट वितरण प्रक्रिया में कमीशन लेने और भेदभाव के आरोप लगाए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व में दिए गए प्रस्तावों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। जिला पार्षदों ने कहा कि चेयरमैन के इशारे पर वीरवार की बैठक रद्द की गई है। चेयरमैन की कार्यप्रणाली के कारण पिछले साल 9 करोड़ की ग्रांट वापस चली गई और करीब 15 करोड़ रुपये की विकास राशि आवंटित नहीं होने के कारण फिर से वापसी की कगार पर है। चेयरमैन व जिला प्रशासन पिछले एक साल से लगातार बैठकों से भाग रहे हैं। आप पार्षदों का कहना है कि जिला परिषद का गठन होने के बाद से अब तक सिर्फ 6 बैठकें हुई हैं। जिसमें चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला तीन बैठकों को बीच में छोड़कर चले गए और एक मौके पर ही रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed