फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aam Aadmi Party workers demonstrated against govt in Sirsa of Haryana

सिरसा: पुलिस को चकमा दे शराब की बोतलों के साथ उपमुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचीं आप कार्यकर्ता

Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल का भी इस्तेमाल किया। धक्का मुक्की होने के कारण कई महिलाओं को मामूली चोटें आई। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers demonstrated against govt in Sirsa of Haryana
पुलिस को चकमा दे शराब की बोतलों के साथ उपमुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचीं आप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में आप कार्यकर्ताओं ने शराब के दाम घटाने और 24 घंटे ठेके खुले रखने के आदेश का शनिवार को जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने शराब की बोतलें लेकर उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। महिलाएं पुलिस को चकमा देकर गली से होते हुए उपमुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं को मामूली चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन


नई आबकारी नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए। प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री  आवास की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चर्चा करने के बाद आप कार्यकर्ता व महिलाएं हाथों में शराब की बोतलें लेकर बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने उन्हें उपमुख्यमंत्री आवास की तरफ नहीं जाने दिया। महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक चौक पर प्रदर्शन किया और इसके बाद पुलिस को चकमा देकर गलियों से होते हुए उपमुख्यमंत्री आवास की तरफ चल पड़ीं और वहां लगाए गए बैरिकेडिंग तक पहुंच गई। डीएसपी आर्यन चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बल का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को धक्का मारकर पीछे करना शुरू कर दिया। यहां करीब 20 मिनट तक धक्कामुक्की हुई। इसके बाद महिलाएं और अन्य प्रदर्शनकारी लौट गए। इस मौके पर कुलदीप गदराना, आप नेत्री दर्शन कौर, कविता नागर, ममता कंबोज, कर्मजीत कौर, कुलवंत कौर, सोनिया, गीता पहाड़ी, इंद्रा देवी, आशा रानी, पूजा रानी, मनजीत कौर व गुरजीत कौर उपस्थित रहीं।

धक्कामुक्की के दौरान बेहोश हुई महिला प्रदर्शनकारी 
महिला पुलिस बल के साथ धक्कामुक्की के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी चक्कर खाकर वहां पर गिर गई। इसके बाद अन्य महिलाओं ने उनको पानी पिलाकर होश में लाया। 

महिलाएं बोलीं : युवाओं को नशे में डुबाना चाहती है गठबंधन सरकार  
दर्शन कौर, कविता नागर, ममता कंबोज ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में चौबीस घंटे शराब की आपूर्ति से स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार की मंशा युवाओं को नशे में डुबा देने की है। इससे कि युवा नशे के आदी होकर सरकारी नौकरियों के लिए अयोग्य हो जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा, चिकित्सा और महंगाई को कम करना चाहिए।  

 

प्रदर्शनकारियों की ओर से उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाना था। गलियों से होकर महिलाएं आवास तक पहुंची थीं, जिन्हें पुलिस ने रोका है। - आर्यन चौधरी, डीएसपी हैड क्वार्टर, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed