सिरसा। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। सीएम के बयान संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, हलका अध्यक्ष हंसराज सामा तथा महिला विंग अध्यक्ष स्वर्ण कौर के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सार्वजनिक रूप से जैसे को तैसा की वकालत को लेकर कड़ी निंदा की और कहा कि हरियाणा सरकार पहले भी प्रदर्शनकारी किसानों पर बल प्रयोग को लेकर कई बार विवादों में रह चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम वॉलिंटियर ग्रुप को बढ़ाने की बात करते हुए दिख रहे है। उसमें वे जैसे के लिए तैसा की बात भी करते हैं। इस अवसर पर राजन हिंदुस्तानी, सुंदर लाल, महाबीर चौबुर्जा, सौरव राठौर, हरबंस लाल, प्रमोद वधवा, सुनील सिंगला, मिलखी राम, अमनदीप कौर, राकेश जैन, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।