फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aadhaar machine malfunctions in Tehsil and Municipality, public upset

Sirsa News: तहसील और नगर पालिका में आधार मशीन खराब, जनता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar machine malfunctions in Tehsil and Municipality, public upset
कालांवाली। तहसील कार्यालय और नगर पालिका में लगी आधार कार्ड की दोनों मशीनें खराब हो गईं हैं। इस कारण लोगों को ओढ़ा और जमालआली जाकर अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक टाइम पीरियड पूरा होने के कारण दोनों मशीनें बंद हो गईं हैं। नई मशीनें एक सप्ताह के अंदर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कालांवाली तहसील और नगर पालिका क्षेत्र में लोगों के नए आधार कार्ड बनाने और उन्हें अपडेट करने की व्यवस्था की गई है लेकिन आधार कार्ड की एक मशीन करीब छह माह से और दूसरी मशीन करीब एक माह से बंद है।
विज्ञापन

कालांवाली में आधार कार्ड मशीन बंद होने के कारण नगर क्षेत्र के साथ 50 से अधिक गांवों के लोगाें को आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को 12 किमी दूर ओढ़ां और जमालआली जाकर आधार संबंधी काम करवाना पड़ रहा है। इसमें उनके समय और किराये की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विनोद जैन, बिंदर सिंह, हनीश, मनीष आदि ने बताया कि प्रशासन की ओर से 10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट न करवाने पर कार्ड रद्द करने की चेतावनी वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं जबकि कालांवाली में आधार कार्ड संबंधी कार्य करने के लिए कोई मशीन चालू नहीं है। आमजन को अपने सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए वंचित रहना पड़ रहा है।
लोगों को अपना आधार कार्ड बनवाने संबंधी कार्य करवाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। बिना साधन वाले गरीब लोग इतनी दूर जाकर आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने में समर्थ नहीं हैं। इसलिए उन्होंने कालांवाली के तहसील और नगरपालिका कार्यालय में दो मशीनें लगाकर आधार कार्ड संबंधी कार्य शुरू करवाने की मांग की है। ताकि आमजन को असुविधा न हो।


---------------------------------------------------------यह मामला मेरे संज्ञान में है। समस्या सुलझाने के लिए आधार कार्ड के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्द ही आधार कार्ड मशीन चलवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। - सुरेश रविश, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article