{"_id":"67f4168ac2b9eafd6703c7bc","slug":"a-youth-travelling-in-a-car-was-arrested-with-1534-grams-of-heroin-sirsa-news-c-21-hsr1034-600501-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार सवार युवक 15.34 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार सवार युवक 15.34 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर घनश्याम।
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान कंगनपुर रोड क्षेत्र से कार सवार युवक को 15.34 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
सीआईए के जांच अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान डिंग मंडी निवासी घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान कीर्तिनगर सिरसा से होकर गांव कंगनपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से सफेद रंग की कार आती दिखाई दी।
पुलिस की गाड़ी को देखकर कार सवार युवक ने अचानक गाड़ी मोड़कर भगाने का प्रयास किया, तो शक के आधार पर पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी घनश्याम ने पुलिस को बताया कि वह भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद निवासी सुनील से खरीद कर हेरोइन लाया था। इसे उसी जिले के मेहूवाला निवासी बलबीर सिंह तक ये हेरोइन पहुंचानी थी। इसलिए तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी सुनील और बलबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।