{"_id":"681501d6112b06adf2055b69","slug":"a-youth-climbed-a-50-feet-high-water-tank-after-getting-drunk-sirsa-news-c-21-hsr1034-617478-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शराब के नशे में धुत होकर 50 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शराब के नशे में धुत होकर 50 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव धोतड़ में वीरवार रात को एक युवक शराब पीकर पानी की 50 फुट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद युवक रोने लगा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को टंकी से नीचे उतारा।
मिली जानकारी के अनुसार गांव धोतड़ निवासी 25 वर्षीय राहुल ने वीरवार रात को शराब पी ली। रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और रोने लगा। एक ग्रामीण ने उसे टंकी पर देखा और इसकी सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से राहुल को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने राहुल से टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा। नशे में धुत राहुल ने पुलिस को बताया कि गांव के सानू व विकास ने उसे बुलाया था। उसने उनके साथ शराब पी, इसके बाद सोनू व विकास ने उसकी पिटाई कर दी। इसलिए वह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया। वहीं, रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि युवक के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।