{"_id":"69cc0c63323bf374340606f7","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-2-lakh-in-the-name-of-providing-him-a-job-abroad-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155707-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी
Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता चेतन वर्मा निवासी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर विदेश में नौकरी दिलाने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। यह विज्ञापन चंडीगढ़ के सेक्टर-34ए स्थित वर्ल्ड विंग इमिग्रेशन नामक कंपनी की ओर से दिया गया था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर उसकी बात हरदीप सिंह उर्फ हरजीत से हुई जिसने उसे कनाडा में वेयरहाउस की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि उसे दो साल का वर्क वीजा मिलेगा जिसमें हर महीने दो लाख रुपये वेतन के साथ रहने और खाने-पीने का खर्च कंपनी उठाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए ढाई लाख रुपये खर्च बताए गए।
अगस्त 2024 में हरदीप सिंह और उसका पार्टनर वरुण कुमार सिरसा आकर उससे मिले और 15 हजार रुपये एडवांस ले गए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से आरोपियों ने उससे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 45 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। फिर रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन, ऑफर लेटर और बायोमेट्रिक के नाम पर करीब दो लाख रुपये और ले लिए गए।
वर्क वीजा से लेकर ऑफर लेटर तक फर्जी निकला
चेतन का कहना है कि चार महीने बीत जाने के बाद भी उसे न तो वीजा मिला और न ही नौकरी तो उसने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उसे एक वर्क वीजा भेजा, जो जांच में फर्जी निकला। साथ ही इंश्योरेंस, ऑफर लेटर और मेडिकल दस्तावेज भी नकली पाए गए। उसने दोबारा संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी मनीतू ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।