फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man running away after stealing a motorcycle was overpowered and handed over to the police

मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे एक युवक को काबू कर किया पुलिस के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man running away after stealing a motorcycle was overpowered and handed over to the police
कालांवाली। गांव देसूमलकाना के तीन युवकों पर एक अन्य युवग ने बाइक चोरी करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। युवक ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाइक मालिक राजकुमार निवासी नरवाना हाल निवासी तख्तमल रोड कालांवाली ने बताया कि वह गांव जगमालवाली ठेके के पास चिकन कार्नर की दुकान पर काम करता है। देर शाम करीब 10 बजे दुकान को मंगल करके अपने घर जाने लगा तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल वहां नहीं था। जिस पर उसने अपने बडे़ बेेटे राहुल से बाइक के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि अपना बाइक चोरी हो गया है। जिसके बाद छोटे बेटे रितिक को फोन पर सूचना देकर मंडी में मोटरसाइकिल तलाश करने की बात कही। उसके बेटे रितिक से पता चला कि तीन युवक उनका बाइक लेकर जा रहे है। इस पर रितिक ने शोर मचा लोगों की सहायता से एक आरोपी को बाइक सहित मौके पर पकड़ लिया। जबकि दो युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुरमेल निवासी गांव देसूमलकाना के रूप में बताई। जबकि फरार युवकोें की पहचान लब्बी निवासी गांव देसूमलकाना व दूसरे युवक का नाम भी लब्बी निवासी देसूमलकाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed