फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man from Punjab came to Biruwala Gudha to collect Chitta, the committee caught him and handed him over to the police.

Sirsa News: पंजाब से बीरूवाला गुढ़ा में चिट्टा लेने आया युवक, कमेटी ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
A young man from Punjab came to Biruwala Gudha to collect Chitta, the committee caught him and handed him over to the police.
बडागुढ़ा में मौके पर मौजूद पुलिस। (
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा में नशे को रोकने के लिए गठित की कमेटी ने चिट्टा लेने आए युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। युवक पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ता बालू से आया था। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद एक घर में दबिश देकर 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीरूवालागुढ़ा में एक युवक बाइक पर नशीला पदार्थ लेने पहुंचा। उक्त युवक जब नशा लेकर वापस जाने लगा तो नशा मुक्ति कमेटी व सरपंच सुखविंदर सिंह ने युवक को घेर लिया। उन्होंने युवक से चिट्टा बरामद करते हुए उसे बडागुढ़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उक्त युवक ने अपनी पहचान पंजाब के गांव फत्ता बालू निवासी सतनाम सिंह के रूप में करवाई। उसने बताया कि वह कालांवाली में कार मैकेनिक है। वह पहले भी कई बार गांव बीरूवालागुढ़ा से नशा लेकर गया था। युवक से पूछताछ के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने नशा मुक्ति कमेटी को साथ लेकर गांव में ही एक घर में दबिश दी तो वहां मौजूद तीन लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस व नशा मुक्ति कमेटी ने मिलकर तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान इसी गांव के राजू, मनप्रीत सिंह व भिंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा बरामद बरामद किया।
विज्ञापन


-------

करीब एक वर्ष पूर्व बीरूवालागुढ़ा के युवाओं ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी और टीम का गठन किया था। ग्राम सरपंच सुखविंदर सिंह व नौजवानों द्वारा युवाओं को नशे से बचाने की कोशिश की जा रही है। वीरवार को नशा खरीदने वाले युवक के मामले में टीम ने एक्शन लिया और पुलिस के उच्चाधिकारियों तक इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। हालांकि नशा मुक्ति कमेटी के इस कार्य की बडागुढ़ा थाना प्रभारी ने सराहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed