फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man died after being hit by a bike

Sirsa News: बाइक की चपेट में आकर युवक की जान गई

Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a bike
सिरसा। धिंगतानियां रोड पर रात को घूम रहे दो युवकों काे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौबुर्जा निवासी सतनाम व रमनदीप वीरवार की रात को करीब 8 बजे धिंगतानियां रोड़ पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार कर छुट्टी दे दी। देर रात सतनाम की अचानक तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसे सिविल अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। आज पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed