फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A worker who came to mourn VLDA's death said - 'I feel like I will have to die because of the harassment too,' and broke down crying in front of the union officials at Ashok Kumar's house.

Sirsa News: वीएलडीए की मौत पर शोक जताने पहुंचा कर्मी बोला-प्रताड़ना से लगता है मुझे भी मरना पड़ेगा, अशोक कुमार के घर पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोया

Tue, 23 Jun 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
A worker who came to mourn VLDA's death said - 'I feel like I will have to die because of the harassment too,' and broke down crying in front of the union officials at Ashok Kumar's house.
चोपटा। गांव माधोसिंघाना स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में वीएलडीए अशोक कुमार की मौत के बाद विभाग के एक अन्य वीएलडीए कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी ने दावा किया कि विभागीय दबाव और अधिकारियों के व्यवहार के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और दो बार आत्महत्या के विचार भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सिरसा जिला वीएलडीए यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अशोक कुमार के पैतृक गांव कैरावाली पहुंचा था जहां एक कर्मचारी अचानक भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ा। पूछताछ में उसने कहा कि लगता है अब मुझे भी मरना पड़ेगा। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उससे निर्धारित दायित्व से अधिक कार्य करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी ने आरोप लगाया कि ओपीडी, कृत्रिम गर्भाधान सहित कई लक्ष्य वीएलडीए कर्मचारियों पर थोपे जाते हैं। साथ ही अन्य प्रशासनिक कार्यों का दबाव भी डाला जाता है। लगातार मानसिक तनाव के कारण वह बेहद परेशान है लेकिन परिवार को देखते हुए अब तक कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव माधोसिंघाना स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय परिसर में कैरावाली निवासी वीएलडीए अशोक कुमार का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर जातिसूचक गालियां देने व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। सिरसा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को जिला सचिव मोहित तोलानीवाल, विनोद कुमार, गौरव टॉक्सिया, रोहित बामल, सुभाष, सचिन, मनदीप, जानबीर आदि निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। वहीं विभाग के एसडीओ डॉ. ओपी कुकरेजा ने इस बारे में किसी भी टिप्पणी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed