{"_id":"67f95cb6de72eb4cdf0e458c","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-36-lakhs-through-digital-arrest-2-accused-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136209-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 36 लाख, 2 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 36 लाख, 2 आरोपी दबोचे
Fri, 11 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
इसी गाड़ी में मंडी कालांवाली पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस।
कालांवाली। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को मंडी कालांवाली में छापा मार कोलकाता की महिला को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि सिरसा शहर, मंडी कालांवाली व चोपटा क्षेत्र के कई युवा पश्चिम बंगाल के लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। मंडी कालांवाली से गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कुलदीप कुमार व मोनू कुमार निवासी वार्ड नंबर दो कालांवाली के रूप में हुई है।
पश्चिम बंगाल पुलिस टीम के एसआई गौतम सरकार ने बताया कि कोलकाता शहर में दिसंबर में डिजिटल अरेस्ट का अभियोग दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि इस वारदात को हरियाणा के कई युवकों ने अंजाम दिया। जिसमें सिरसा जिले के 6 युवक शामिल हैं। उक्त लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर कोलकाता में रहने वाली एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 36 लाख रुपये ठगे थे।
कुलदीप व मोनू के खाते में मिली लाखों की लेन-देन
पश्चिम बंगाल की साइबर पुलिस का कहना है कि कालांवाली से गिरफ्तार किए गए कुलदीप और मोनू के बैंक खाते से लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि ये बड़ा गिरोह है। इस गिरोह के सदस्य सिरसा और गुरुग्राम रहकर महानगरों के लोगों का अपना निशाना बनाते हैं। पुलिस को सिरसा जिले के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले चार अन्य युवकों की तलाश है। जल्द ही उक्त युवकों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
हमने सिरसा की मंडी कालांवाली में रेड कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक डिजिटल अरेस्ट के मामले में आरोपी हैं। सिरसा के चार अन्य युवकों की भी पुलिस को तलाश है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस गिरोह में कई युवक शामिल हैं। जांच के दौरान डिजिटल अरेस्ट की कई वारदातों की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों को कोलकाता ले जाया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर गौतम सरकार,जांच अधिकारी।