फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A two year old child got burnt in a hut fire. He died in AIIMS

Sirsa News: झोपड़ी में आग लगने से दो वर्षीय बच्चा झुलसा. एम्स में तोड़ा दम

Sat, 26 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A two year old child got burnt in a hut fire. He died in AIIMS
डबवाली के गांव शेरगढ़ में झोपड़ी में लगी आग। संवाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। डबवाली के गांव शेरगढ़ में शुक्रवार दोपहर झोपड़ी में दिल दहला देने वाली घटना घटी। महिला सुनीता चूल्हे पर चाय बनने के लिए रखकर पानी लेने चली गई। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान महिला का दो साल का बेटा सोते समय विश्वास गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव शेरगढ़ में हंसराज का परिवार बेसहारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए रखवाली करता है। पिछले चाल साल से गांव की चौपाल में बनी झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार को हंसराज की पत्नी सुनीता चूल्हे पर चाय बनने के लिए रखकर बाहर से पानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। घटना के वक्त दो साल का उसका बेटा विश्वास सो रहा था, जबकि चार वर्षीय बड़ा बेटा साहिल लघुशंका के गया हुआ था।
विज्ञापन


आग लगने से झोपड़ी की पूरी छत नीचे आ गिरी और विश्वास उसके नीचे दब गया। आग लगने के साथ ही महिला सुनीता ने शोर मचाया और बच्चे को बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसी दुकानदार बूटा सिंह मौके पर भागकर पहुंचा और अन्य ग्रामीण भी आ गए। किसी तरह से झोपड़ी की छता को हटाकर झुलसे हुए विश्वास को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालात में डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा एम्स रेफर कर दिया। बठिंडा एम्स में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सारी घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली, मुझे नहीं पता था कि विश्वास अंदर है

मां सुनीता का कहना है कि आग लगते वक्त वह इतनी घबरा गई कि उसे समझ नहीं आया कि अचानक से क्या हो गया। उसे नहीं पता था कि विश्वास अंदर है। उसे लगा कि वह बाहर खेल रहा होगा। चाय बनाने के चक्कर में ऐसी घटना हो जाएगी, उसे अंदाजा तक नहीं था।




जिसने देखा भर आई आंखे

पड़ोसी बूटा राम हो या बच्चे को अस्पताल लेकर जाने वाला रवि हो। बच्चे को देखकर सभी आंसू नहीं रोक पाए। आसपास के लोग सभी इस तरह की घटना को देखकर सहम गए। बूटा सिंह ने बताया कि जली हुई झोपड़ी और बच्चे की हालत देखकर उनकी रूह कांप गई। विश्वास के शव को उठाते वक्त वे अपने आंसू रोक नहीं पाए।

डबवाली के गांव शेरगढ़ में झोपड़ी में लगी आग। संवाद। 

डबवाली के गांव शेरगढ़ में झोपड़ी में लगी आग। संवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed