फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A truck overturned in the fog, and a bus was also involved in an accident.

Sirsa News: धुंध में ट्रक पलटा, बस भी दुर्घटनाग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A truck overturned in the fog, and a bus was also involved in an accident.
सिरसा। धुंध के चलते झोपड़ा मोड़ पर धान से भरा ट्रक पलटा। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सिरसा। सीजन की पहली घनी धुंध के कारण रविवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता लगभग शून्य रही। इससे सिरसा–डबवाली हाईवे 9 पर झोपड़ा मोड़ के पास धान से भरा ट्राला पलट गया।
विज्ञापन

ट्रक मुख्य हाईवे के किनारे गिरा, जिससे सड़क ब्लॉक नहीं हुई और अन्य वाहनों के हादसे का खतरा टल गया। गांव भावदीन के पास दिल्ली से आ रही रोडवेज बस जुगाड़ वाहन से टकरा गई। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। गांव ओढ़ां से नुहियांवाली रोड पर कोहरे के कारण एक कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने धुंध के दौरान वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की। वाहन चालकों को गाड़ी धीमी गति से चलाने, फॉग लाइट और अन्य लाइटें जलाकर चलाने की सलाह दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि केवल अत्यंत आवश्यक काम होने पर ही अलसुबह वाहन लेकर सड़क पर निकलें। सुबह दस बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। आठ से दस बजे के बीच दृश्यता लगभग 8 से 10 मीटर रही। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां साइड में या ढ़ाबों पर लगाकर धुंध छंटने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में घना कोहरा छाने की संभावना : सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 25 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 10 पहुंच गया। बादलवाही के कारण दिन में ठंड का अहसास कम हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में घना कोहरा छाने की संभावना है। यदि हवा की गति कम रही और तापमान में गिरावट आई तो कोहरा और अधिक घना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed