{"_id":"66aa8f124b719be7540ec126","slug":"a-speeding-car-went-out-of-control-and-overturned-six-people-injured-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123566-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह लोग घायल
Thu, 01 Aug 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
नेजाडेला के पास हुए हादसे के बाद खेत में से गाड़ी को निकालते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा से डबवाली हाईवे पर बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव नेजाडेला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। राहगीरों ने हादसे के तुरंत बाद घायलों को संभाला और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शी गांव नेजाडेला के गुरजंट सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम को बारिश के होेने के कारण हाईवे पर पानी भरा था। इस दौरान गाड़ी पानी से गुजरने के बाद अचानक से अनियंत्रित हो गई और पलटकर पास के खेतों में जा गिरी। गाड़ी में तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे, जो हादसे के बाद घायल हो गए हैं।घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव नेजाडेला के रोशन ने बताया कि हाईवे पर इसी जगह पर पानी के जमा होने के कारण पहले भी काफी बार हादसे हो चुके हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान के रहने वाले दंपत्ति की हादसे में इसी जगह पर कार अनियंत्रित होने के कारण मौत हो गई थी। प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए रोशन ने कहा कि इस जगह जमा हो रहे पानी का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
बॉक्स
हादसे में घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। गाड़ी राजस्थान नंबर की होने के कारण गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। - शमशेर सिंह, सब इंस्पेक्टर, सदर थाना