{"_id":"6a396a0995da8ea7170b6b2f","slug":"a-smart-system-drowned-in-darkness-now-streets-will-light-up-through-emergency-tender-more-than-27-lakh-rupees-will-be-spent-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160396-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंधेरे में डूबी स्मार्ट व्यवस्था...अब आपात टेंडर से जगमग होंगी सड़कें, 27 लाख रुपये से ज्यादा होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंधेरे में डूबी स्मार्ट व्यवस्था...अब आपात टेंडर से जगमग होंगी सड़कें, 27 लाख रुपये से ज्यादा होंगे खर्च
Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर की सड़कों पर लंबे समय से बंद पड़ी आधुनिक (स्मार्ट) स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने सोमवार को आपात आधार पर नया टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा अभियान और उपायुक्त द्वारा गठित विशेष निरीक्षण टीम की रिपोर्ट में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने का खुलासा हुआ था। इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने यह कदम उठाया है ताकि अंधेरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और राहगीरों की परेशानियों को रोका जा सके।
पूर्व ठेकेदार के अनुबंध की खामियों का खामियाजा भुगत रहा शहर
शहर में कुछ समय पहले आधुनिक स्ट्रीट लाइटें और पोल लगाए गए थे लेकिन पूर्व एजेंसी के अनुबंध में भारी अनियमितताएं बरती गईं। नए पोल लगाने वाली एजेंसी को नियमानुसार कम से कम दो साल के लिए मरम्मत व देखभाल (मेंटेनेंस) का टेंडर दिया जाता है लेकिन पूर्व एजेंसी को बड़े स्तर पर रियायत देते हुए महज एक साल का ही समय दिया गया था। वह एजेंसी अपना एक साल का समय पूरा कर चली गई और यह लाइटें नगर परिषद के पास आ गईं।
मौजूदा समय में शहर की सामान्य स्ट्रीट लाइटों का काम संभाल रहा ठेकेदार इन आधुनिक लाइटों को ठीक करने में आनाकानी कर रहा था। नगर परिषद के लाइट इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थिति और बिगड़ गई यहां तक कि दुर्घटनाग्रस्त होकर टूटे पोल आज भी सड़कों पर पड़े हैं।
विज्ञापन
जवाबदेही तय करने के लिए नए टेंडर में जोड़ी विशेष शर्तें
अधिकारियों के अनुसार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 27 लाख रुपये से अधिक का नया टेंडर एक वर्ष की अवधि के लिए जारी किया जा रहा है। टेंडर के माध्यम से लंबे समय से बंद पड़ी या तकनीकी रूप से खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर बदला और ठीक किया जाएगा। नए टेंडर में ठेकेदार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विशेष शर्तें जोड़ी गई हैं। इसके तहत ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण करना होगा। साथ ही खराब उपकरणों की नियमित निगरानी करने और क्षतिग्रस्त पोलों को तुरंत हटाने व ठीक करने की जिम्मेदारी भी नए ठेकेदार की होगी।
-- -- -- -
आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और देखभाल के लिए नया टेंडर लगाया जा रहा है। रोड सेफ्टी और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। - राकेश पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।