फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A pistol was found with a student who got off the Gorakh Dham Express train; Aman, who lives in Greater Noida, Uttar Pradesh, studies at Sirsa Polytechnic College.

Sirsa News: गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे छात्र के पास मिला पिस्ताैल, सिरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है यूपी के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला अमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A pistol was found with a student who got off the Gorakh Dham Express train; Aman, who lives in Greater Noida, Uttar Pradesh, studies at Sirsa Polytechnic College.
सिरसा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर अमर पांडे (20) निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अमर सिरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। जीआरपी थाना सिरसा के प्रभारी, सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को जीआरपी की टीम प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद थी। इस दाैरान गोरखधाम एक्सप्रेस में पुलिस ने यात्रियों के सामान की तलाशी लेनी शुरू की। इस दौरान एक युवक पिट्ठू बैग के साथ नजर आया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमर पांडे ने बताया कि वह सिरसा ब्वॉय पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड का छात्र है। उसने पिस्तौल शौकिया तौर पर रखा हुआ था। नोएडा के ही एक शख्स से पिस्तौल खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों पर रौब जमाने के लिए लाया था
आरोपी अमर ने बताया कि उसने घर की छत पर कबाड़ में पिस्तौल छिपा कर रखा हुआ था। सोचा कि कॉलेज में दोस्तों के सामने रौब जमाऊंगा, ताकि वह उससे पंगा न लें। इसलिए वह पिस्तौल लेकर काॅलेज जा रहा था। उसने पिस्तौल को कपड़े में लपेटा हुआ था।



दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई चूक
अमर ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन से वह गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। दिल्ली स्टेशन पर पुलिस ने किसी यात्री की तलाशी नहीं ली। ऐसे में राजधानी में सुरक्षा में चूक पर सवाल उठे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी रणजीत सिंह कहना है कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed