फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A new teaching block will be built in Government National College with six crore rupees

राजकीय नेशनल कॉलेज में छह करोड़ रुपये से बनेगा नया टीचिंग ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
A new teaching block will be built in Government National College with six crore rupees
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में जल्द ही नये टीचिंग ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से छह करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और टेंडर के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा आर्ट्स ब्लॉक को लाइब्रेरी से जोड़ने के लिए नया ब्रिज भी बनेगा। इतना ही नहीं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में करीब 5500 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। यहां स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरीय कक्षाएं लगती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कमरे कम हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने नया टीचिंग ब्लॉक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। बताया जा रहा है कि कॉमर्स और साइंस ब्लॉक के बीच में जगह का चयन कर लिया गया है। यहां 12 कमरों का ब्लॉक बनेगा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। निमार्ण के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चार अन्य कमरे भी बनाए जाएंगे। विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। कक्षा कक्ष के अभाव में बाहर कक्षाएं नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

आर्ट्स ब्लॉक और लाइब्रेरी के बीच बनेगा ब्रिज, रैंप भी बनेगा
कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था की जा रही है। अभी यदि ऑर्ट्स ब्लॉक से विद्यार्थियों को लाइब्रेरी जाना हो तो पहले नीचे आना पड़ता है और बाहर के रास्ते से होते हुए लाइब्रेरी तक जाना पड़ता है। लाइब्रेरी भी पहली मंजिल पर है। अब आर्ट्स ब्लॉक से लाइब्रेरी तक नया ब्रिज बनेगा। यानी आर्ट्स ब्लॉक की पहली मंजिल से सीधे विद्यार्थी लाइब्रेरी में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा ये ब्रिज मल्टीपर्पज हॉल से होता हुआ जाएगा। यानी तीन इमारतों को ये ब्रिज जोड़ेगा। इस ब्रिज के निर्माण को लेकर भी तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंप बनने से दिव्यांग विद्यार्थियों का रास्ता होगा आसान
अभी तक कॉलेज की पहली इमारत पर दिव्यांग विद्यार्थियों के जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें भी सीढ़ियों से जाना पड़ता है। अब इनके लिए नया रैंप बनाया जाएगा। यह रैंप आर्ट्स और साइंस ब्लॉक के बीच में बनेगा, ताकि एक ही रैंप से दोनों जगह पहुंचा जा सके। अभी तक लाइब्रेरी में जाने के लिए भी रैंप नहीं है। ऐसे में एक रैंप से कई सुविधा मिल पाएगी। बताया जा रहा है कि नये रैंप से विद्यार्थी आर्ट्स या साइंस ब्लॉक की तरफ भी जा सकेगा। इस रैंप का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।
जल्द शुरू होंगे निर्माण, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा : डॉ. संदीप गोयल
कॉलेज में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधा देना हमारा मकसद है। इसलिए जल्द ही कॉलेज कैंपस में नया टीचिंग ब्लॉक, नया ब्रिज और एक रैंप बनाया जाना है। इनका काम जल्द शुरू होगा। इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी। -डॉ. संदीप गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।

6 करोड़ से बनेगा नया टीचिंग ब्लॉक : एक्सईएन
कॉलेज कैंपस में बनने वाले टीचिंग ब्लॉक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। टेंडर हो चुका है और अब अलॉट करना बाकी है। जल्द ही इसका काम शुरू करवाया दिया जाएगा। करीब 6 करोड़ रुपये का बजट इसके लिए निर्धारित किया गया है। - कमलदीप सिंह राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed