{"_id":"68d58562f17aa0ad470cf9a4","slug":"a-man-from-sahuwala-pratham-was-caught-by-rajasthan-police-with-heroin-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144915-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साहुवाला प्रथम का व्यक्ति हेरोइन सहित चढ़ा राजस्थान पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साहुवाला प्रथम का व्यक्ति हेरोइन सहित चढ़ा राजस्थान पुलिस के हत्थे
सार
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस ने गांव साहुवाला निवासी किसान अमरजीत सिंह को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद नशे की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस मामले से इलाके में चर्चा और सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
बडागुढ़ा। थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम निवासी अमरजीत सिंह नशे की बड़ी खेप सहित राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उससे बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। राजस्थान पुलिस उक्त तस्कर को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
हनुमानगढ़ (राजस्थान) की संगरिया पुलिस ने रतनपुरा से सालीवाला के बीच भारत माला पुल के निकट कार में सवार गांव साहुवाला प्रथम निवासी अमरजीत सिंह को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास से दो किलो 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
संगरिया थाने के जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अमरजीत सिंह पेशे से एक किसान है और वह कीटनाशक के छिड़काव वाली मशीन चलाता है। उसका कोई बड़ा अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ सिरसा में एक आबकारी अधिनियम व एक धमकी देने सहित दो मामले दर्ज हैं। हालांकि, इससे पहले वह शराब बिक्री के छोटे-मोटे धंधे में संलिप्त रहा है। यह मामला सामने आने के बाद लोगों में इस बात की चर्चा है कि आखिर वह इतनी बड़ी मात्रा में कहां से नशा लेकर आया और वह कब से इस धंधे से जुड़ा हुआ है।