{"_id":"6a4d3f29738c114d9c035467","slug":"a-man-died-in-miserable-conditions-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161170-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जगजीत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जगजीत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
Tue, 07 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। क्षेत्र के गांव जगजीत नगर निवासी 35 वर्षीय सुखदेव सिंह उर्फ सूखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए रानियां के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सुखदेव कबाड़ खरीदने का कार्य करते थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। परिवार में एक बेटा है वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। एक बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। यदि परिजनों की ओर से शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।