{"_id":"67e83d971498b48d540a42e1","slug":"a-high-court-judge-inspected-the-judicial-complex-and-visited-the-courts-to-inspect-the-functioning-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135466-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हाईकोर्ट के न्यायाधीन ने न्यायिक परिसर का किया निरीक्षण, न्यायालयों में पहुंचकर जांची कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हाईकोर्ट के न्यायाधीन ने न्यायिक परिसर का किया निरीक्षण, न्यायालयों में पहुंचकर जांची कार्यप्रणाली
Sun, 30 Mar 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस संजय वशिष्ठ बार रूम में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस संजय वशिष्ठ ने शनिवार को जिला न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने दीवानी व फौजदारी न्यायालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली जांची। बार एसोसिएशन ने उनके अपनी समस्याएं व मांग रखीं। जस्टिस संजय वशिष्ठ ने बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर व मांगों को पूरा किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि पिछले छह माह से नियमित लोक अदालत में चेयरमैन का पद रिक्त है। इसके अलावा वकीलों के लिए नए चेंबर के निर्माण की फाइल अटकी पड़ी है। बार प्रधान गंगाराम ने जस्टिस वशिष्ठ को बताया कि गो संरक्षण कानून के तहत दर्ज केस की सुनवाई के लिए हिसार में विशेष अदालत बनाई गई है, सिरसा जिला को भी विशेष अदालत से जोड़ा गया है। वकीलों को केस की पैरवी के लिए सिरसा से 90 किलोमीटर दूर हिसार जाना पड़ता है, जिससे उन्हें व केस से जुड़े लोगों को परेशानी होती है। बार प्रधान ने कालांवाली में जुडिशियल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए जल्द जमीन अलॉट करने की मांग की। एसोसिएशन ने उन्हें पार्किंग, आमजन के लिए शौचालय निर्माण की समस्या से अवगत कराया।
इससे पूर्व न्यायिक परिसर पहुंचने पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। दोपहर एक बजे जस्टिस संजय वशिष्ठ बार रूम पहुंचे और अधिवक्ताओं से भेंट की। यहां पहुंचने पर सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने उसका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा सहित तमाम न्यायाधीश उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -
बार और बेंच के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए : जस्टिस वशिष्ठ
अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जस्टिस संजय वशिष्ठ ने कहा कि बार और बेंच में अच्छे संबंध होने चाहिए। नए अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें। बार प्रधान ने कहा कि पिछले कई सालों से वरिष्ठ अधिवक्ता अपने जिम्मेदारी से दूर जा रहे थे, जिससे एसोसिएशन की जिम्मेदारी नए अधिवक्ताओं के हाथों में आ गई। जस्टिस वशिष्ठ ने बार को संदेश दिया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता को आगे आना चाहिए और उनकी अध्यक्षता में ही बार की कमेटी बननी चाहिए।
:::::::::::::::::
परिसर में किया पौधा रोपण
जस्टिस संजय वशिष्ठ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसलिए हमें केवल पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। दौरे के अंत में जस्टिस संजय वशिष्ठ जिला जेल पहुंचे और कैदियों व बंदियों को जीवन की मुख्यधारा में शामिल होने का संदेश दिया।