{"_id":"6717f138b6ccd0966f075b5c","slug":"a-glimpse-of-haryanvi-culture-was-seen-in-a-one-day-talent-search-program-at-cdlu-sirsa-news-c-128-1-sir1002-127481-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में एक दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में एक दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक
Wed, 23 Oct 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में एकल नृत्य करती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 105 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी नवंबर माह में होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कुल 12 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मंगलवार को सुबह 9 बजे शुरू हुई और समापन शाम 4 बजे हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने किया। इस दौरान कुलसचिव ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपने हुनर को निखारना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रतिभा खोज में दिखी हरियाणा की झलक
युवा निदेशालय की ओर से हर साल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेते है। यहां से विजेता विद्यार्थी युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। हरियाणवी नृत्य तथा सोलो नृत्य के माध्यम से भारत की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कलाकारों ने किया। विद्यार्थी भी कार्यक्रम में प्रस्तुतियों पर झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यार्थी करें अपने समय का सदुपयोग : प्रो. गहलावत
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने कहा कि वर्तमान भूमंडलीकरण के युग में विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक पर अधिक निर्भर होने की वजह से विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से युवाओं में अनेक प्रकार की बीमारियां भी देखने को मिलती हैं। इनसे बचने के लिए स्क्रीन टाइम का प्रबंधन विद्यार्थियों को करना जाना चाहिए और टाइम मैनेजमेंट करते हुए अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस प्रकार रहे परिणाम
स्पीच
- हरमन सिंह, एमए इतिहास, प्रथम
- हिमांशी, बीएससी गणित, द्वितीय
- अंतिमा,बीए एलएलबी, तृतीय
गायन
- ललित, एमपीए म्यूजिक प्रथम
- कनूप्रिया, एमपीए म्यूजिक द्वितीय
- एकता, बीए एलएलबी तृतीय
नृत्य
- प्रदीप,एमए संस्कृत प्रथम
- आदिती, बीएससी एफएसटी द्वितीय
- रिचा,बीएएलएलबी तृतीय
मोनो एक्टिंग
- आंचल, बीए जेएमसी प्रथम
- वंदना, एमए म्यूजिक द्वितीय
- गुंजन,बीए एलएलबी तृतीय
ऑन दी स्पॉट पेंटिंग
- परविंद्र सिंह, बीए एलएलबी प्रथम
- कोमल बीएससी और देवी बीए बीएड, द्वितीय
- प्रिंस सोनी, बीए एलएलबी तृतीय
काव्य गोष्ठी
- वंदना, एमपीए म्यूजिक प्रथम
- डिंपल, बीए एलएलबी दि्वतीय
- मनीष, एमए संस्कृत तृतीय
वीडियोग्राफी
- भारत सिंह, एमबीए प्रथम
- प्रदीप, एमए पॉल साइंस द्वितीय
- राहुल, एमए पब्लिक एड तृतीय
फोटोग्राफी
- प्रदीप, एमए पॉल साइंस प्रथम
- राहुल, एमए पब्लिक एड द्वितीय
- देवव्रत सेनी, एफएसटी तृतीय
पीपीटी
- दीया, बीएससी गणित प्रथम
क्विज
- सुनील कुमार, एमए संस्कृत प्रथम
- राहुल, एमए पब्लिक एड द्वितीय
- पलविंद्र, बीसीए तृतीय
वर्जन :
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 105 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 12 प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगी।
-- - डॉ. मंजू नेहरा, युवा कल्याण निदेशक।