फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A glimpse of democracy was seen in the block level youth parliament

Sirsa News: खंडस्तरीय युवा संसद में दिखी लोकतंत्र की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of democracy was seen in the block level youth parliament
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में  युवा संसद में भाग लेते हुए विद्यार्थी।
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में सोमवार को खंडस्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर लोकतंत्र की समझ और मंच पर प्रस्तुति दोनों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह सिहाग ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिहाग ने कि की समाज की प्रगति के लिए बेहतर संवाद, और कौशल विकसित करने के लिए युवा संसद का आयोजन करना सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक परंपरा से परिचित कराया जा सकता है। इस तरह की प्रतियोगिता से युवा बेहतर भाषण, नेतृत्व कौशल, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ और राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इस भूमिका के लिए राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक सतपाल पारीक की ओर से विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के तौर पर प्राध्यापक जगदीश बराच व प्राध्यापक हेमराज ने अवलोकन किया। युवा संसद में कक्षा नवमी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच गूगनराम, एसएमसी प्रधान सरवन कुमार, नेकीराम, कालूदास, रूलीराम, राधाकृष्ण, मोनिका, प्रियंका, वीरपाल कौर, ममता रानी, शिप्रा, कुलदीप सिंह, मनदीप सिंह सुरेश शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


इन ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

युवा संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा को बढ़ावा देना, रेलवे का विस्तारीकरण, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी कम करना, शिक्षा में आईआईटी व चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना जैसे प्रश्नों पर चर्चा की गई। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विपक्ष ने बिहार में मतदाता पुन: निरीक्षण में (एसआईआर ) मुद्दे को उठाया गया। युवा संसद में सत्तापक्ष की तरफ से रेखा ने प्रधानमंत्री, कोमल ने गृहमंत्री, दीपक ने रक्षामंत्री, अंकित ने कृषि मंत्री, आरती ने शिक्षामंत्री, प्रियंका ने रेल मंत्री की भूमिका निभाई और विपक्ष की तरफ से ज्योति ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त प्रिया, रिया, अंजली, लोकेश, सना, प्रियंका, संजय तथा मुस्कान सक्रिय सांसदों की भूमिका में नजर आए। रोहिल कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed