फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A gamble of life...part of the dilapidated roof of the police station barracks fell down

Sirsa News: जिंदगी का दांव...थाने के बैरक की जर्जर छत का गिरा हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A gamble of life...part of the dilapidated roof of the police station barracks fell down
सिरसा। करीब 45 साल पुराने खस्ताहाल बैरक में रहने को मजबूर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना सिरसा के कर्मचारियों की जान खतरे में है। वीरवार शाम को बैरक की छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। इस दौरान एक हवलदार वर्दी बदल रहा था, जो बाल-बाल बच गया क्योंकि मलबा उसके ऊपर नहीं गिरा। बुधवार को भी बैरक की छत का एक टुकड़ा गिर चुका है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि थाने में दो महिला और 23 पुरुष कर्मचारी हैं। पुरुष कर्मचारी थाने के पास ही पुराने बैरक में रह रहे हैं। रेलवे विभाग ने नया थाना तो बनवाया, लेकिन बैरक का निर्माण नहीं किया। इस वजह से सभी को 45 साल पुराने, जर्जर बैरक में रहना पड़ रहा है। इस बैरक की हालत बेहद खराब है। दीवारों में दरारें हैं और छत कभी भी ढह सकती है। इससे जवानों की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। गुरजंट सिंह नामक हवलदार की जान इसी मलबे से बाल-बाल बची। अगर जल्द मरम्मत न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन






--------------

मामला मेरे संज्ञान में आया है। शुक्रवार को एक टीम जांच के लिए सिरसा भेजी जाएगी। बैरक की मरम्मत संभव होगी तो जल्द काम शुरू करवाया जाएगा, अगर बैरक जर्जर हालत में है तो नए बैरक का निर्माण कराने पर फैसला लिया जाएगा। - विष्णु चौधरी, डीसीएम बीकानेर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article