फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A farmer was fined Rs 10,000 for burning stubble.

Sirsa News: पराली जलाने पर किसान पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 04 Nov 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A farmer was fined Rs 10,000 for burning stubble.
कालांवाली। कृषि विभाग द्वारा गांव असीर में धान की पराली जलाने पर एक किसान को दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया ओर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर कालांवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारी इश्टपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सेटलाइट सिस्टम से पता चला कि गांव असीर में एक किसान ने धान की पराली को आग लगा रखी है। जिसके बाद प्रदूषण बोर्ड के कर्मचारी व ग्राम सचिव भूप सिंह तथा पटवारी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर असीर के किसान गमदूर सिंह द्वारा चार एकड़ धान की पराली को आग लगाता पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए किसान को दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया और कार्रवाई करने को लेकर कालांवाली पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे खेतों में पराली को आग न लगाएं और पराली को खेतों में नष्ट करे या फिर इसकी गांठें बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed