Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
A committee of 100 members will keep an eye on the development works and will eliminate drug addiction from the village.
{"_id":"61c0bc3241071c6fe90d01ae","slug":"a-committee-of-100-members-will-keep-an-eye-on-the-development-works-and-will-eliminate-drug-addiction-from-the-village-sirsa-news-hsr619935514","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 सदस्यों की कमेटी रखेगी विकास कार्यों पर नजर और गांव से नशे को करेगी जड़ से खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 सदस्यों की कमेटी रखेगी विकास कार्यों पर नजर और गांव से नशे को करेगी जड़ से खत्म
बैठक के दौरान विचार विर्मश करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
चोपटा। खंड के गांव शक्कर मंदोरी में ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर की। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में विकास कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा गांव में हर हाल में भाईचारा कायम रखने के लिए कमेटी के सामने ही आपसी विवाद सुलझाए जाएंगे। इसके साथ ही गांव में नशा विरोधी अभियान चलाकर जड़ से खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
बेटी युवा क्लब की प्रधान मनीषा सतवीर सहारण ने बताया कि सोमवार को गांव शक्कर मंदोरी के मेन चौक में आयोजित ग्रामीणों की महापंचायत में पूर्व सरपंच हरिराम, दयाराम सहारण, शीशपाल कासनियां, निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र सहारण, सुशील सहारण, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय सहारण, दीवान सहारण, रामकुमार, रामजीलाल, सुभाष चंद्र, जगदीश, राम सिंह, नरेंद्र पाल सहित हर घर से पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया। जिसमें ग्रामीणों ने फैसला लिया कि गांव में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए 100 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी द्वारा मुख्य कार्यों के रूप में गांव में भाईचारा कायम रखना, आपसी छोटे-मोटे विवाद उनको कमेटी के स्तर पर निपटाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही नशे को रोकने के लिए नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। जिससे नशे को गांव से जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को ग्रामीणों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।