{"_id":"68431205802e97d4b20d0bb3","slug":"a-clean-police-station-will-get-a-reward-of-50-thousand-rupees-sirsa-news-c-128-1-sir1004-139077-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साफ सुथरे पुलिस थाने को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साफ सुथरे पुलिस थाने को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी डॉ मयंक गुप्ता।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने शुक्रवार को सीडीएलयू के टैगोर भवन में जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रभारियों व जांच अधिकारियों की बैठक ली। एसपी ने कहा कि साफ सुथरे पुलिस थाने को रेटिंग के आधार पर प्रथम पुरस्कार पाने पर 50,000 रुपये व द्वितीय स्थान पर आने वाले पुलिस थाने को 30,000 रुपये के नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारी ई-साक्ष्य एप, ई-चालान, ई-समनिंग व ई-डार पोर्टल जैसी आधुनिक तकनीक से अपने आप को पूरी तरह से परिचित रखें। गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाएं। एसपी ने जांच अधिकारियों से कहा कि विभिन्न आपराधिक वारदातों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अदालत में बेहतर ढंग से पैरवी करें ताकि अपराध करने वाला किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए।
विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों की धरपकड़ तेज करें और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना के रिकॉर्ड को चेक किया और कहा कि थाने के रिकॉर्ड को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत एवं अपडेट रखें और उच्च अधिकारियों द्वारा मांगे गए जवाब सही समय पर भेजना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को थाने के रजिस्टर में सही रिकॉर्ड व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की भविष्य में थानों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
गंभीरता से सुने फरियादियों की बात
एसपी ने कहा कि थाना में आए फरियादियों की गंभीरता से फरियाद सुनकर शीघ्र न्याय दिलवाएं ताकि पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में नशे तस्करों व नशे के केस में सजायाफ्ता लोगों की प्रॉपर्टी का ब्योरा जुटाएं और संबंधित विभाग से अनुमति लेकर नश तस्करी से अर्जित की गई संपत्ति को अटैच करवाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें और अधिक से अधिक पुलिस चेकिंग व पैदल गश्त बढ़ाई जाए ताकि गृहभेदन व वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सकें।