फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A child made a smart home model in the festival, got rid of problems like parking, space

Sirsa News: महोत्सव में एक बच्चे ने बनाया स्मार्ट होम का मॉडल, पार्किंग, जगह जैसी समस्याओं से मिली निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
A child made a smart home model in the festival, got rid of problems like parking, space
गीता महोत्सव के दौरान ग्रामीण महिला रोजगार समूह के तहत वस्तुओं की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर? - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने हवन से किया। महोत्सव में विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आगाज किया गया। महोत्सव में कुल 23 स्टॉलें लगाई र्गइं। वहीं इस दौरान सभी विभागों ने अपने मॉडल पेश किए। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई कांच, सीप व लाख की चुड़ियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद के सामान भी लगाए गए। वहीं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सरस्वती नदी का स्वचलित मॉडल प्रवेश पर लगाया गया। महोत्सव में रेडक्रॉस, समग्र शिक्षा अभियान, बिजली निगम, जिला शिक्षा विभाग, वनस्पति विभाग आदि विभागों ने अपनी स्टॉलें लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी ने बनाया स्मार्ट होम मॉडल
शहर के निजी स्कूल के विद्यार्थी हर्ष कुमार व उनके गाइड गुरुदत्त, साइंस शिक्षक ने स्मार्ट होम मॉडल को बनाकर महोत्सव में प्रदर्शित किया। मॉडल में विद्यार्थी ने स्मार्ट किचन, डस्टबीन, लिपिंग रूम, पार्किंग सिस्टम बनाया। इस होम में भूकंप के लिए एक हाइटेक अलार्म लगाया गया है। जो भूकंप आने के कुछ समय पहले अलार्म की सहायता से घरवालों का बताएगा। वहीं किचन में एक प्रकार का ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है। जो आग लगने पर ऑटोमैटिक फायर अलार्म को बजाएगा। वहीं विद्यार्थी द्वारा एक स्मार्ट लिविंग रूम भी बनाया गया है। जिसको इस प्रकार से तैयार किया गया है कि अगर कोई छोटा बच्चा लिविंग रूम में जाता है तो ऑटोमैटिक लिविंग रूम की लाइटें जल जाया करेंगी। वहीं एक स्मार्ट पार्किंग भी बनाई गई है। जिसमें एक एलईडी लगी हुई है। जिसमें हर प्रकार की जानकारी पार्किंग से संबंधित दर्शाई गई है। अगर पार्किंग में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है तो भी एलईडी के माध्यम से पता किया जा सकेगा। स्मार्ट होम अंधे लोगों के लिए एक स्टीक भी लगाई गई है। जिसमें सेंसर लगा है। इस मॉडल को बनाने में विद्यार्थी और गाइड को 5 महीने का समय लगा है।
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गीता जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। इस दौरान नाटक ग्रुपों द्वारा भी गीता का सार, महाभारत जैसे नाटकों पर प्रस्तुतियां दी गई। कर्ण लढ्ढा एंड ग्रुप ने म्यूजिकली नाटक पेश किया। उसमें दिखाया कि किस प्रकार से कौरवों और पांडवों के बीच का द्यूत (जुआ) खेल का प्रसारण किया गया। वहीं इसी दौरान पांडवों की हार, द्रोपदी का चीरहरण व अंत में महाभारत का दृश्य दिखाया गया। वहीं इसके बाद विद्यार्थियों ने राधा - कृष्ण, गोपियों व अन्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुती दिखाई गई।

गीता मानव को जीवन की सही राह दिखाती है-सांसद
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि चाहें आप किसी भी आयु वर्ग से हो, गीता किसी न किसी रूप में आपके जीवन में शामिल होती है। गीता प्रकाश-स्तंभ की तरह मानव को जीवन की सही राह दिखाती है। गीता केवल एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन शैली है, गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मोड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है। गीता के संदेश हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आमजन गीता के संदेश को समझें और उस पर आचरण कर गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed