{"_id":"689e23788b1bc6fc25016e09","slug":"a-candle-march-was-taken-out-alleging-vote-theft-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142554-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वोट चोरी के आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वोट चोरी के आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।
डबवाली। हाल ही में चर्चा में आए वोट चोरी के मामले पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार शाम को डबवाली में एक कैंडल मार्च निकालकर नाराजगी जाहिर की। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कटारिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
युवा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष भारत नाहर के नेतृत्व में, लखविंदर कंडा और परमवीर जैन सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता डबवाली के गोल चौक पर जमा हुए। उनके हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां थीं और वे वोट चोरी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर बीजेपी की बी टीम बनकर काम करने का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने बड़े स्तर पर धांधली करके भाजपा को फायदा पहुंचाया है। मंडल अध्यक्ष भारत नाहर ने इस घटना को संविधान पर हमला बताया और कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने सभी भारतीयों से एकजुट होकर इस वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन
कैंडल मार्च के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश का पर्दाफाश किया है। इससे यह साबित होता है कि वर्तमान सरकार चोरी की सरकार है। युवा कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इसके साथ ही, युवा कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि वह इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत प्रभावी कदम उठाए ताकि देश का लोकतंत्र सुरक्षित रह सके।