फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   945 migrants leave from 23 buses

23 बसों में 945 प्रवासी को गृह जिला रवाना

Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
945 migrants leave from 23 buses
945 migrants leave from 23 buses - फोटो : Sirsa
शनिवार को जिला प्रशासन ने यूपी के बुलंदशहर, शामली व बागपत में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के दूसरे जत्थे को रवाना किया। करीब 23 बसों में 945 प्रवासी मजदूरों को रवाना किया गया। सिरसा से करीब दस हजार मजदूरों ने अपने राज्यों को जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। डीएसपी राजेश चेची और तहसीलदार श्रीनिवास ने मजदूरों की घर वापसी संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया। डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि प्रशासन द्वारा मजदूरों के लिए खाने-पीने का भी प्रबंध किया गया है। प्रत्येक बस में एक पुलिस कर्मचारी को भी भेजा गया है। जिन मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हें शीघ्र ही घरों में भेजा जाएगा। वहीं जम्मू कश्मीर से आए हुए 13 लोगों को भी उनके गृह जिले में भेजा गया है। जम्मू कश्मीर राज्य की बस स्टेडियम में पहुंची और वहां से लोगों को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के साथ पैदल यात्रा न करें : उपायुक्त
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। कोई भी प्रवासी मजदूर सड़कों या रेलवे ट्रैक के साथ-साथ पैदल यात्रा न करें। गृह मंत्रालय द्वारा प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए मानक परिचालन प्रोटोकोल, एसओपी जारी किया गया है। उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों के ठहरने के साथ-साथ उनके लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उन्हें उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष श्रमिक बसों का भी इंतजाम किया गया है। उन्होंने संबंधित सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक और उपपुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रवासी श्रमिक शॉर्टकट रास्ते से पैदल यात्रा न करें। यदि कोई भी यात्री पैदल यात्रा करता पाया जाए तो उन्हें तुरंत नजदीकी शेल्टर में पहुंचाए और उनके लिए परिवहन की व्यवस्था होने तक उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed