{"_id":"679a6f887329f8b85302f35e","slug":"942-lakh-rupees-were-embezzled-by-getting-fake-land-registration-done-fir-registered-against-five-people-including-the-then-patwari-and-sub-registrar-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132326-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा कर हड़पे 9.42 लाख रुपये, तत्कालीन पटवारी व सब रजिस्ट्रार सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा कर हड़पे 9.42 लाख रुपये, तत्कालीन पटवारी व सब रजिस्ट्रार सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा कर 9 लाख 42 हजार रुपये हड़पने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई गांव कोटली निवासी इंद्रावती पत्नी राम निवास की शिकायत पर की है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रावती ने बताया है कि उसने गांव कोटली में सुखदेव सिंह व जंगीर सिंह से एक कनाल 19 मरले जमीन खरीदी थी।
आरोपियों ने उससे 9 लाख रुपये लेकर 8 सितंबर 2016 में तहसीलदार समक्ष उसके नाम रजिस्ट्री करवाई थी। इसके बाद इंद्रावती जमीन पर खेती करने लगी। इंद्रावती का कहना है कि अब आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं कि जमीन छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपियों की ओर से कहा जा रहा है कि इस जमीन पर तुम्हारा कोई मालिकाना हक नहीं है, जो रजिस्ट्री तुम्हारे नाम करवाई थी वह फर्जी है। इंद्रावती का कहना है कि उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों ने ये जमीन पहले किसी ओर को बेची हुई है।
इंद्रावती का कहना है कि आरोपियों ने रजिस्ट्री कराते समय उससे स्टाम्प ड्यूटी के 27 हजार रुपये, जमीन की कीमत के 9 लाख व 15 हजार रुपये अन्य खर्च के रूप में लिए थे। इस प्रकार आरोपियों ने उसके साथ 9 लाख 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस धोखाधड़ी में तत्कालीन पटवारी, सब रजिस्ट्रार व डीड राइटर भी आरोपियों के साथ मिला हुआ था। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।