फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस मुस्तैद, आठ जगह लगाए नाके

पुलिस मुस्तैद, आठ जगह लगाए नाके

Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुस्तैद, आठ जगह लगाए नाके
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में हो रहे कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पुलिस ने शहर में आठ जगह नाके लगाए हैं। वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं संदिग्ध लगने वाले हर शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने नाके लगाने के लिए गोल डिग्गी चौक, मेला ग्राउंड, पुराना डेरा, वीटा मिल्क प्लांट, बिजलीघर, सच पंप और चोपटा क्षेत्र की ओर एक नाका लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त फूलकां और बाजेकां रोड पर भी नाका लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नहरी विभाग के एसई राजेश कुमार, डीएचबीवीएन के एसई रणबीर सिंह, एचएसएएमबी के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र शर्मा, पीडब्लूडी के एक्सईएन अजीत सिंह, मिल्क प्लांट के सीईओ विशंबर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया है। वहीं सिरसा पुलिस अधीक्षक ने एडशिनल एसपी सुरेश कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, डीएसपी जगदीश काजला, एसएचओ सिटी, एसएचओ सिविल लाइन, एसएचओ सदर को भी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शोभा इंसा ने थी एसपी से मुलाकात
बीते शुक्रवार को डेरा में होने वाले समागम को लेकर वाइस चेयरपर्सन शोभा इंसा और विपासना इंसा ने एसपी सिरसा अरुण सिंह से मुलाकात की थी। एसपी ने उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। करीब एक घंटे तक दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामचर्चा में माथा टेकने पहुंच गए थे नेता
बतां दे कि 21 अप्रैल को डेरा की सिरसा संगत ने एक निजी रिसोर्ट में नाम चर्चा की थी। इस नाम चर्चा की भनक लगते ही लोकसभा चुनावों के लिए डेरा अनुयायियों का आशीर्वाद लेने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, रानियां से इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज और युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया पहुंचे थे। लेकिन डेरा पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी अवंतिका माकन तंवर और रानियां विधायक रामचंद्र कंबोज को नाम चर्चा में जाने की बजाए एक बार बाहर किसी लैब में बैठाया। डेरा पदाधिकारी सहदेव चक्कां ने राजनेताओं को कहा था कि यह धार्मिक कार्यक्रम है। इसलिए नेता अंदर न जाएं। हालांकि उन्हें बाद में मान मनोव्वल के बाद कुछ समय के लिए नामचर्चा में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था।

समागम को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
अरूण सिंह, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed