फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलवामा हमले के बदले की कार्रवाई से देश में खुशी का माहौल

पुलवामा हमले के बदले की कार्रवाई से देश में खुशी का माहौल

Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बदले की कार्रवाई से देश में खुशी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा/चोपटा। भारतीय वायुसेना द्वारा पुलवामा हमले के बदले में की गई कार्रवाई से पूरे देश में जश्न का माहौल है। सिरसा में मंगलवार को विभिन्न बाजारों में युवाओं ने नाच गाकर खुशी मनाई। वहीं चोपटा के स्थानीय लोगों ने इस खुशी का इजहार हाथ में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए आतिशबाजी चलाते हुए विजयी जुलूस निकाला। चोपटा के सैकड़ों लोग मुख्य चौक पर एकत्रित हुए और जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए ढोल की थाप पर नाचकर खुशी का इजहार किया।

सुखदेवी बैनीवाल ने बताया कि भारत ने पीओके में हवाई हमला करके सैकड़ों आतंकवादियों को मारकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लिया है। इससे पूरे देश को भारतीय वायुसेना सहित केंद्र सरकार पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री ने वो काम किया है जिसकी पूरे देश को उम्मीद थी। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने चोपटा के मुख्य चौक से भादरा रोड, नोहर रोड़ एंव सिरसा रोड़ पर विजयी जुलूस निकालते हुए भारतीय सेना, भारत माता के नारे लगाए वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान सुखदेवी बैनीवाल, हनुमान पूनिया, तुलसीराम स्वामी, मोहन शर्मा, प्रभुराम, ब्लॉक समिति सदस्य सतबीर सहारण, चानन मिस्त्री, सतबीर निमेल, शिवशंकर सहारण, सरपंच संदीप सहारण, अनिल कासनिया, किरतान गोदारा, राकेश गहलोत, सत्तू मिस्त्री, रामस्वरूप सोनी, प्रदीप घोड़ेला, ओम सोनी, पवन सहारण, मुंशीराम, किरण लुदेसर, कालू सांई, मुकेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed