{"_id":"61d48c8ac823a8227f11f0ad","slug":"9-new-patients-found-including-inld-leader-s-wife-xen-sirsa-news-hsr6212401177","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता की पत्नी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सहित नौ कोरोना संक्रमित मिले, 15 हुए सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो नेता की पत्नी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सहित नौ कोरोना संक्रमित मिले, 15 हुए सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार को इनेलो नेता की पत्नी, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन, अधिवक्ता सहित नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार संक्रमित मिलने वाले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। जिले में अब 15 सक्रिय मरीज हैं। एक मरीज का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ओमिक्रॉन की जांच के लिए मरीजों के सैंपल रोहतक लैब में भेजे गए हैं। इसके अलावा 39 केंद्रों पर 3937 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
वहीं विभाग ने अब सीडीएलयू में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी कर ली है। इससे मरीजों के देखरेख व उन तक सुविधा पहुंचाई जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1250 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। इनमें से नौ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 769 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना शेष है। लंबे समय के बाद जिले में एक साथ नौ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5 लाख 86 हजार 315 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29 हजार 314 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
यहां-यहां मिले संक्रमित : सिरसा में इनेलो नेता की पत्नी, अधिवक्ता, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन, राम कॉलोनी, कल्याण नगर में एक-एक मरीज मिला। वहीं कालांवाली में दो, ओढां में एक, रानियां में एक, चौटाला में एक मरीज कोराना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
सीडीएलयू में बनाया जाएगा कोविड कंट्रोल रूम
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीडीएलयू की कंप्यूटर लैब में कॉमन कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की टीमों को जानकारी दी जाएगी और प्रशासन की तरफ से बदले जाने वाले नियमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 24 घंटे अलग-अलग कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे और होम आइसोलेट व अन्य मरीजों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का हल करवाया जाएगा। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग का अस्पताल में एक कंट्रोल रूम बना है। जिसमें लोगों की समस्याओं का सुना जाता है और उनकी समस्याओं को हल करवाया जाता है।
पॉजिटिविटी दर 4.99 फीसदी पहुंची
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। इनमें से 4.99 फीसदी मरीज कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं।
मंगलवार को नौ मरीज कोरोना संक्रमित मिले, इनमें अधिक मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है। संक्रमित मिलने वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों के ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। - डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग