{"_id":"5e34583a8ebc3e4b056b8345","slug":"88-employee-of-bsnl-take-vrs-sirsa-news-rtk5399736163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के 88 कर्मचारियों ने लिया वीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के 88 कर्मचारियों ने लिया वीआरएस
विज्ञापन
सिरसा बीएसएनएल एक्सचेंज से करीब 57 कर्मचारियों ने वीआरएस ले ली। सिरसा एक्सचेंज में कुल 80 एंप्लाइज थे। अब इसमें करीब 23 कर्मचारी शेष रह गए हैं। वीआरएस लेने वालों में बीएसएनएल के डीजीएम आरएस राय भी थे। जिले में करीब 88 बीएसएनएल स्टाफ ने वीआरएस ली है।
नप के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई हुए रिटायर : नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई शुक्रवार को रिटायर हो गए। उनकी रिटायरमेंट के अवसर पर एसडीएम जयबीर यादव, नगर परिषद के ईओ अमन ढांडा, चेयरमैन रणधीर सिंह, एमई सुमित मलिक उपस्थित थे। एसडीएम जयबीर यादव ने उन्हें रिटायरमेंट के बाद दोबारा से ज्वाइन करने के लिए कहा। इस मौके पर ईओ अमन ढांडा ने कहा कि सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई एक मेहनती सीएसआई थी। इनकी बदौलत ही शहर में सफाई व्यवस्था बनी रही। उन्होंने कहा कि सीएसआई को जो भी काम दिया जाता था, वे उसके बखूबी करते थे। वहीं नगर परिषद के एमई सुमित मलिक ने कहा कि इनमें काम करने की जो क्षमता थी, वैसी क्षमता उन्होंने अपने कैरियर में किसी व्यक्ति में नहीं देखी। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई एक ईमानदार व्यक्ति थे। वे छुट्टी वाले दिन भी काम पर आकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते थे। नगर परिषद के सभी कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई पार्टी दी।