फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   86.10 percent voting in the by-election, four women and five men were elected Panch

Sirsa News: उपचुनाव में 86.10 फीसदी मतदान, चार महिलाएं व पांच पुरुष चुने गए पंच

Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
86.10 percent voting in the by-election, four women and five men were elected Panch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के पांच ब्लॉकों में नौ पंच पदों के लिए रविवार को उपचुनाव हुए। इनमें चार महिलाएं व पांच पुरुषों ने जीत हासिल की है। सबसे अधिक वोट अबूबशहर के वार्ड नंबर 13 की नीतू ने 163 वोट हासिल कर जीत प्राप्त की है।
रविवार को नौ पंच पदों के लिए कुल 86.10 फीसदी मतदान हुए। चुनाव में कुल 1843 मतदाताओं में से 1587 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है। बडागुढ़ा के वार्ड नंबर 12 से बूटा सिंह ने 134 वोटों, डबवाली ब्लॉक के अबूबशहर के वार्ड नंबर 13 से नीतू ने 163 वोट, भारूखेड़ा के वार्ड नंबर पांच में धम्मी ने 101 वोट, खुइयांमलकाना के वार्ड नंबर 12 से सुखदेव कौर ने 115 वोट, रिसालियाखेड़ा के वार्ड नंबर 16 से धर्मपाल ने 109 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। वहीं, नाथूसरी चोपटा ब्लाॅक के साहुवाला द्वितीय के वार्ड नंबर एक से विक्रम सिंह ने 86 वोट, ओढां ब्लॉक के दादू गांव के वार्ड नंबर दो से संदीप कौर ने 135 वोट, सिरसा ब्लॉक के गांव पतली डाबर के वार्ड नंबर नौ से जसबीर कौर ने 117 वोट और शमशाबाद पट्टी के वार्ड नंबर तीन से सोनू कुमार ने 47 वोट हासिल कर जीत प्राप्त की है। विजेता रहे उम्मीदवारों को प्रशासन की ओर से पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन


89 पंच पदों के लिए होने थे चुनाव, 75 पर बनी थी सर्वसम्मति

बता दें कि जिले में 89 पंच पदों पर उपचुनाव होने थे। इनमें से 75 पदों पर सर्वसम्मति बन गई। वहीं पांच पंच पदों के लिए कोई नामांकन नहीं आया था। सिरसा के सात खंडों में 89 पंच पदों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के दौरान 113 आवेदन आए थे। इनमें 63 ग्राम पंचायतों में मात्र एक-एक नामांकन आने के कारण यहां पर पंच पदों पर सर्वसम्मति बन गई है। वहीं पांच पंच पदों के लिए कोई आवेदन नहीं आया। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के दौरान दो पंचों के नामांकन भी रद्द हुए। नामांकन वापसी के दौरान 13 पंच पदों पर नामांकन वापस होने पर पंच पद पर सर्वसम्मति बन गई। यानी 89 में से 75 पंच सर्व सम्मति से चुने जा चुके हैं। अब नौ पंच पदों पर उपचुनाव होने के बाद अधिक मत प्राप्त करने वालों को वार्ड का पंच चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

जिले के पांच खंडों में नौ गांवों के पंच पदों के लिए उपचुनाव हुए हैं। शांतिपूवर्क तरीके से चुनाव संपन्न हो गया है। कुल 86.10 फीसदी पोलिंग हुई है। बैलेट पेपर के माध्यम से पोलिंग करवाई गई है। - रमेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed