फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   84 accused in the riots demanding investigations encompass brought Dictator, sirsa news

84 के दंगों के आरोपियों के लाई डिक्टेटर जांच की मांग को लेकर धरना

Thu, 15 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। वर्ष 1984 के सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेताओं जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार का लाई डिक्टेटर टेस्ट करवाने की मांग को लेकर एंटी करप्शन क्लब ऐलनाबाद के प्रधान जरनैल सिंह बराड़ एडवोकेट ने बुधवार को रानियां थाना क्षेत्र के गांव बालासर में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के फार्म हाउस के समक्ष धरना शुरू किया।
विज्ञापन

    उन्होंने सीएम बादल से केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर आरोपियों के लाई डिक्टेटर से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकाल तक धरना दिए जाने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि अपनी मांग को लेकर बराड़ सिरसा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के निवास पर बीती पांच दिसंबर को धरना दे चुके है। उन्होंने कहा कि एक मर्डर के मामले में आरोपी के अलावा उसके रिश्तेदारों की भी लाई डिक्टेटर से जांच की जाती है। जबकि वर्ष 1984 में हजारों सिखों का कत्ल कर दिया गया। पिछले 32 सालों से केस चल रहा है। लेकिन आज तक कांग्रेस नेताओं जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार की लाई डिक्टेटर से जांच तक नहीं करवाई गई। इसलिए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलवाने के लिए वे धरना दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed