{"_id":"5e4991368ebc3ee596075257","slug":"83-thousant-188-formars-have-registard-on-portel-sirsa-news-rtk542590875","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 72 हजार किसानों में से अब तक 83 हजार 188 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 72 हजार किसानों में से अब तक 83 हजार 188 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
जिले में करीब तीन लाख 70 हजार एकड़ में करीब एक लाख 72 हजार किसान कृषि करते हैं। सरकार ने अपनी फसल सरकारी रेटों पर बेचने तथा फसलों पर सरकारी स्कीमों को लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर आवेदन करने के आदेश दिए हैं। जिले में अभी तक केवल छह मंडियों में करीब 83 हजार 188 किसानों ने आवेदन किया है। बीते वर्ष इसी पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों की संख्या लगभग केवल 49 हजार थी। मार्केट कमेटी के सचिव तथा चेयरमेन किसानों को पोर्टल के फायदे बताकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मार्केट कमेटी में आने वाली रबी की फसल खरीद को लेकर जिले के किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। वहीं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बीत चुकी है जो शनिवार तक थी।
जिले के किसान को अगर रबी की फसल सरकारी रेट पर बेचनी है तो उसे पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करवानी होगी। इसी के चलते वह अपनी फसल सरकारी रेट पर बेच सकेगा। जिले में कुल करीब एक लाख 72 हजार किसान कृषि योग्य भूमि पर खेती करते हैं। लेकिन अभी तक विभाग के अनुसार केवल 83 हजार 188 किसानों ने अपना आवेदन पोर्टल पर किया है। वहीं सरकार ने पोर्टल पर किसानों के ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसानों को आवेदन करने पर प्रति एकड़ के अनुसार 10 रुपये दिए जा रहे हैं। खरीफ की फसल में केवल 40 हजार किसानों ने ही अपना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था।
जिले में तीन लाख 70 हजार एकड़ में होती है खेती
जिले में कुल तीन लाख 70 हजार एकड़ भूमि पर कुल एक लाख 72 हजार किसान अपनी काश्त करते हैं। जिसमें दो लाख 98 हजार एकड़ में गेहूं तथा 54 हजार एकड़ में सरसों की फसल है। वहीं केवल चार हजार एकड़ में चना और पांच हजार एकड़ में जौ की फसल है।
विज्ञापन
इन मंडियों में आवेदन करने वाले किसानों की संख्या
मंडी, किसानों की संख्या
रानियां, 38219
सिरसा, 14939
ऐलनाबाद, 65ौ32
डबवाली, 9228
कालांवाली, 6138
डिंग मंडी, 8132
कुल - 83188
खरीद तथा मुआवजे में होगी आसानी
मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया के अनुसार जो किसान पोर्टल पर आवेदन करेंगे। उन्हीं को फसलों का मुआवजा तथा उन्हीं किसानों की फसलें सरकारी रेट पर खरीदी जाएंगी। जो किसान आवेदन करने से वंचित रह गए हैं उन्हें सरकारी स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकारी स्कीम का लाभ वहीं किसान ले सकता है जो पोर्टल पर आवेदन करेगा। इसके अनुसार कमेटी के पास सभी किसानों तथा जमीन का रिकॉर्ड भी बन रहा है। जिससे फसल पर मुआवजा लेने तथा देने में किसानों को आसानी होगी।
इस लिए नहीं कर रहे आवेदन
जिले के किसान सोहन लाल तथा महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पोर्टल पर अपना आवेदन नहीं करवाया है। क्योंकि सरकारी रेट पर मंडी में अपनी फसल बेचना तो चाहते हैं, लेकिन जिस तरह सरसों फसल की खरीद की गई थी। अधिकतर किसानों को अपनी फसलों को घर पर ही रखना पड़ा। क्योंकि गांव अनुसार शेड्यूल बनाकर सरसों की खरीद की गई थी। इसके साथ ही 25 क्विंटल तक ही खरीद की जाती है। बाकि बची फसल किसान को अपने घर पर ही रखनी पड़ती है।
अभी तक आवदेन की तिथि बढ़ाई नहीं गई है। आवेदन करने वाले किसानों को फसलों का मुआवजा तथा सरकारी खरीद आवेदन के अनुसार ही किया जाएगा।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव।