फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लोकसभा चुनावों के कारण एक सप्ताह देरी से होंगी सीडीएलयू की परीक्षाएं

लोकसभा चुनावों के कारण एक सप्ताह देरी से होंगी सीडीएलयू की परीक्षाएं

Sun, 17 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के कारण एक सप्ताह देरी से होंगी सीडीएलयू की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने के कारण सीडीएलयू अबकी बार यूजी और पीजी की परीक्षाएं एक सप्ताह देरी से आयोजित करेगा। इस संबंध में सीडीएलयू की परीक्षा नियंत्रण विभाग ने संभावित डेट शीट भी तैयार कर ली है।
सीडीएलयू के अधीन कॉलेजों में यूजी की परीक्षाएं एक मई से और पीजी की परीक्षाएं आठ मई से शुरू होती हैं। लेकिन लोकसभा चुनावों में हरियाणा में दस लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने के कारण सीडीएलयू ने परीक्षाओं की संभावित तिथि आगे बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रण विभाग ने अब संभावित डेट शीट 15 मई रखी है। क्योंकि 12 मई को चुनावों में स्टाफ की ड्यूटी भी लग सकती है। दूसरा सिरसा संसदीय क्षेत्र की मतगणना सीडीएलयू में होगी।
विज्ञापन

सीडीएलयू की यूजी और पीजी की परीक्षाओं में करीब 50 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा शाखा ने अबकी बार परीक्षाओं में देरी होने के कारण यूजी और पीजी की परीक्षाएं 15 दिनों में ही समाप्त करने का निर्णय लिया है। यदि परीक्षाएं 15 मई से शुरू होती हैं तो 30 मई तक सभी परीक्षाएं समाप्त कर दी जाएंगी। जानकारी कि अनुसार अबकी बार यूजी के छठे सेमेस्टर और दो वर्षीय पीजी कोर्स के चौथे और तीन वर्षीय पीजी कोर्स के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले करवाने का फैसला लिया है। ताकि लेट परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने में दिक्कत न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


री अपीयर परीक्षा छह व सात अप्रैल को
सीडीएलू की बीएड की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री अपीयर परीक्षा छह व सात अप्रैल को करवाने के संबंध में सभी बीएड कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है।

हमने संभावित डेटशीट 15 मई रखी है। लेकिन यह फाइनल नहीं है। यह आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
- प्रोफेसर सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed