{"_id":"5c8d3775bdec2214530f981c","slug":"81552758645-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 11 का राशन डिपो बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 11 का राशन डिपो बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। वार्ड नंबर 11 के राशन उपभोक्ता शनिवार को वार्ड के पार्षद के आवास पर राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। उपभोक्ता रुपचंद, ओमप्रकाश, हंसराज, राकेश, देवीलाल ने बताया कि पिछले करीब एक माह से उनके एरिया के राशन डिपो बंद हैं। इससे उन्हें राशन से वंचित रहना पड़ रहा है।
पार्षद जश्न इंसा ने राशन उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि वे सोमवार को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से मिलेंगेे और समस्या का समाधान निकलवाएंगे। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में एक राशन डिपो पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन का गबन करने का केस दर्ज करवाया। इसलिए उन डिपो को विभाग ने सील कर दिया है। ऐसे में अब कल्याण नगर, शांति नगर, परमार्थ नगर, सुख सागमर कालोनी, प्रीत नगर के करीब एक हजार परिवारों को राशन लेने के लिए गोल डिग्गी, कंगनपुर रोड और कीर्तिनगर में राशन डिपो पर जाना पड़ता है। क्योंकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन परिवारों को राशन दूसरे डिपो पर भेजना शुरू कर दिया। वार्ड में पूर्ण चंद राशन डिपो संचालक करीब दो महीने पहले छुट्टी पर गया था। उसने अब विभाग को सप्लाई शुरू करने के लिए आवेदन पत्र दिया है। लेकिन विभाग ने उसे सप्लाई देनी शुरू नहीं की। यदि विभाग उसे सप्लाई देनी शुरू कर दें तो वार्ड 11 के उपभोक्ताओं को राशन के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
वार्ड नंबर 11 में स्थित डिपो होल्डर पर राशन को गबन करने का मामला दर्ज है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक बंद पड़े डिपो नहीं खुल सकते हैं। उपभोक्ता एरिया के अन्य डिपो से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
- अशोक बंसल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, सिरसा।