फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   81.8 percent voting in queens, debate over water and goods, the candidate slaps the polling agent

रानियां में 81.8 फीसदी मतदान, पानी और सामान को लेकर बहस तो प्रत्याशी ने जड़ा पोलिंग एजेंट को थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
81.8 percent voting in queens, debate over water and goods, the candidate slaps the polling agent
रानियां में मतदान केंद्र में दिव्यांग व्यक्ति मतदान के लिए आता हुआ। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। नगर पालिका में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। कभी धूप तो कभी बादलवाही के बीच 81.8 फीसदी मतदान रहा। एक-दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। वार्ड नंबर 12 के एक बूथ पर पानी व सामान को लेकर हुई बहस में प्रत्याशी ने पोलिंग एजेंट को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुुंचकर स्थिति संभाली और मतदान शुरू करवाया। यहां करीब पांच से दस मिनट तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही।
शहर में 18437 वोटों में से 15074 वोट डालीं। 23 बूथों पर मतदान प्रक्रिया की पुलिस की टीम हर पल रिपोर्ट ले रही थी। गुप्तचर विभाग के भी कर्मचारियों को तैनात किया गया था। उनकी प्रत्येक बूथ पर तैनात की गई थी। महिला पुरुषों के साथ-साथ युवा भी वोट डालने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं बुजुर्ग और बीमार लोग भी अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

यहां हुई कहासुनी, पुलिस ने संभाली स्थिति
- शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के नजदीक पैसे बांटने को लेकर दो पार्टियों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया।
- अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के पास किसान रेस्ट हाउस पर बने बूथ के पास वोटर को समझाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।
-राजकीय गर्ल्स स्कूल में फर्जी वोट पोल को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक बार तो वहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर रही प्रशासन की विशेष नजर
शहर के अलग-अलग 23 बूथों पर मतदान प्रक्रिया को देखते हुए वोटरों का रुझान पिछले चुनाव के मुकाबले काफी अधिक देखने को मिला। नगर पालिका रानियां के चुनाव के लिए आयोग की ओर से वार्ड नंबर 11, 12 के बूथ नंबर 15, 17 और 18 व वार्ड नंबर 13 के बूथ नंबर 19, 20 को अति संवेदनशील माना गया। इसी प्रकार संवेदनशील वार्ड की सूची में वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 के बूथ नंबर 7, 8, 9, 10, 11 और 12 को शामिल किया गया है। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 23 बूथ बनाए। इनमें राजकीय मिडिल स्कूल मोहल्ला नाथ वाला, गर्ल कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या विद्यालय, वीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मार्केट कमेटी कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय सहित डायमंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान हुआ।
शाम को जमा करवाई मशीन रिटर्निंग अधिकारी कम जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग की ओर से नोटा का विकल्प भी दिया गया। नगरपालिका रानियां के लिए 23 पोलिंग पार्टियों की नियुक्ति की गई है। चुनावों के बाद उपायुक्त की ओर से पोलिंग केंद्र व मशीनें जमा करवाने वाले केंद्र का दौरा किया गया। नगरपालिका की सीमा के पास पुलिस की ओर से चेक पोस्ट बनाई गई थी। यहां आने वाली सभी गाड़ियों व वाहनों की चेकिंग की गई।

इस तरह चला मतदान
रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इससे पहले 6 से 7 बजे तक मतदान धीमा रहा। सुबह 9 बजे तक केवल 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके पश्चात मतदान ने रफ्तार पकड़ी। 1 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक 71 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 78 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के अंत तक शाम 6 बजे तक 81.8 फीसदी मतदान हुआ। वार्ड नं. 4 में मुस्कान ने पहली बार मतदान किया। मुस्कान ने बताया कि मतदान करने पर उन्हें खुशी हो रही है। शहर के विकास के लिए अपना वोट डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed