फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   80 roadways buses will go to Panchkula for the swearing in ceremony, local routes will be affected.

Sirsa News: शपथ ग्रहण समारोह में पंचकूला जाएंगी रोडवेज की 80 बसें, स्थानीय रूट होंगे प्रभावित

Thu, 17 Oct 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
80 roadways buses will go to Panchkula for the swearing in ceremony, local routes will be affected.
सिरसा के बस अड्डे परिसर में बस का इंतजार करते यात्री।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पंचकूला में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सिरसा रोडवेज से 80 बसों की मांग की गई है। इन बसों में चालक, परिचालक के अलावा सहायक की ड्यूटी भी लगाई है। ऐसे में इतनी बसों के पंचकूला जाने से कई स्थानीय रूट वीरवार को प्रभावित होंगे।

जिले से 80 बसें डबवाली, सिरसा व अन्य क्षेत्रों से निकलेंगी और कार्यकर्ताओं को बैठाते हुए पंचकूला पहुंचेंगी। इसके प्रशासनिक आदेश परिवहन विभाग को मिल चुके हैं। 80 बसों के रोडवेज बेड़े से जाने के कारण वीरवार को कई रूटों पर अव्यवस्था का माहौल रहेगा। सबसे अधिक मार ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले रूटों पर रहेगी। दिल्ली व चंडीगढ़ को जाने वाली बसें भी कम चलेंगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां व भादरा के रूट होंगे प्रभावित
सिरसा रोडवेज के बेड़े में इस समय 173 बसें हैं। इनमें से 80 बसों की मांग की गई है। ऐसे में ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां व भादरा के रूट सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे। हालांकि रोडवेज निगम ने यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था निजी बसों के तौर पर की है। इन सभी रूटों पर रोडवेज की 30 बसों के लगातार फेरे लगते हैं। अब निजी बसों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर चलाई जाएंगी बसें
दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसें भी इस दौरान प्रभावित रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड पर लंबे रूट पर बसों को चलाने के लिए सवारियों का आंकलन किया जाएगा। सवारियां पूरी होने पर दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर बसों को भेजा जाएगा।


भाजपा की तैयारियां भी पूरी
भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने बताया कि रोडवेज व निजी बसों सहित 125 बसें पंचकूला के लिए कूच करेंगी। इसके अलावा सिरसा जिला में भाजपा के 12 मंडल हैं, जहां से 240 निजी वाहन भी जाएंगे। सबके भोजन का प्रबंध कर दिया गया है। बसों में एक सहायक भी रहेगा, जो पार्टी का कार्यकर्ता होगा, ताकि लोगों को आने व जाने में कोई परेशानी न हो।





सिरसा रोडवेज से 80 बसें वीरवार को पंचकूला जाने के लिए मांगी गई हैं। इससे कुछ अव्यवस्था तो होगी, लेकिन निजी बसों का सहारा लिया जाएगा। ग्रामीण रूटों पर अधिकांश छात्र आते हैं, वीरवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि लोकल रूटों पर प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। - धर्मपाल, कार्यशाला अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed