फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   80 private schools of the district did not fill U-DICE form, notice issued

Sirsa News: जिले के 80 निजी स्कूलाें ने नहीं भरा यू-डाइस फार्म, नोटिस जारी

Mon, 04 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
80 private schools of the district did not fill U-DICE form, notice issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अंतिम तिथि बीतने के चार दिन बाद भी जिले के 80 निजी स्कूलों ने यू डायस फार्म नहीं भरा है। इसी पर शिक्षा विभाग ने दो दिन का समय देते हुए सभी निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। दो दिनों में निजी स्कूल ने जानकारी ऑनलाइन जमा नहीं करवाते है तो सभी की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निदेशालय को पत्र लिख दिया है।
अधिकारियों के अनुसार हर साल जिले के राजकीय व निजी स्कूलों को यू डाइस फार्म भरना होता है। इसमें उन्हें अपने स्कूलों की संपूर्ण जानकारी देनी होती है। इसी जानकारी के आधार पर स्कूलों को ग्रांट जारी होती है। जिले के राजकीय स्कूल तो समय पर यू डाइस फार्म भर देते हैं, लेकिन निजी स्कूल देरी करते हैं। निजी स्कूलों ने फार्म को गंभीरता से न लेते हुए अंतिम तारीख 30 नवंबर बीत जाने के 4 दिन बाद तक फार्म नहीं भरा है। जिले के 80 निजी स्कूलों से अधिक स्कूलों ने जानकारी अपडेट नहीं की है। इसके कारण शिक्षा विभाग ने सोमवार को इन स्कूलों नोटिस जारी कर दिए हैं। इस नोटिस के बाद भी अगर कोई स्कूल दो दिन में फार्म को नहीं भरता है तो उनके खिलाफ मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




यह देनी होती है जानकारी
यू डाइस फार्म में राजकीय व निजी स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या, कक्षाओं की संख्या, लैब की संख्या, शौचालयों की संख्या, शिक्षकों की संख्या देनी होती है। इसके अलावा स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाले सुविधाओं जैसे, कुर्सी की संख्या, बैंच की संख्या, मिड डे मील की स्थिति, वाहनों की संख्या, शिक्षकों की योग्यता देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ने निदेशालय को लिखा पत्र
शिक्षा विभाग अधिकारियों ने निदेशालय को निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों ने लिखा है कि अगर कोई निजी स्कूल दो दिन में डाटा न भेजे तो उसकी मान्यता रद्द की जाए। शिक्षा विभाग अधिकारियों के अनुसार निजी स्कूलों को बार-बार पत्र भेजकर यू डाइस भरने को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। उन्हें व्हाटसएप पर मैसेज, फोन व ईमेल के माध्यम से स्कूलों रिमाइंडर भेजे गए हैं, लेकिन फिर भी निजी स्कूलों ने डाटा नहीं भेजा है।



वर्जन
यू डाइस फार्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी। निजी स्कूलों ने यू डाइस फार्म नहीं भरा है। जिसको लेकर स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर कोई स्कूल दो दिनों में फार्म नहीं भरता है तो उन स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। -नीरज मक्कड़, जिला प्रोग्रामर, शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed