{"_id":"67f6b499b4306a2047095b07","slug":"80-percent-subsidy-will-be-available-on-dhaincha-seeds-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136070-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ढैंचा बीज पर मिलेगा 80 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ढैंचा बीज पर मिलेगा 80 प्रतिशत अनुदान
Wed, 09 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले में फसल विविधीकरण योजना (आरकेवीवाई एवं स्टेट प्लान) के तहत किसानों को ढैंचा बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई है।
कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि हरी खाद सस्ती होती है। इससे भूमि की उर्वरता, जल धारण क्षमता, मृदा में जैविक, रासायनिक और भौतिक सुधार होता है। यह किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प है। इस योजना के तहत जिले में 50,000 एकड़ भूमि पर ढैंचे की बुआई का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद किसान अपने पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान कार्ड) और पंजीकरण की प्रति के साथ हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र से सिर्फ 20 प्रतिशत कीमत चुका कर ढैंचा बीज प्राप्त कर सकते हैं। एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ के लिए ही बीज अनुदान पर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपनी भूमि की उत्पादकता बढ़ाएं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी खंड कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।