फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   8 people arrested in 6 different cases of assault

Sirsa News: मारपीट के 6 अलग-अलग मामलों में 8 लोग गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
8 people arrested in 6 different cases of assault
डबवाली। डबवाली सदर थाने में दर्ज मारपीट के 6 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मारपीट मामलों में प्रयुक्त लाठी व डंडे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डबवाली सदर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को गुरजीत सिंह निवासी मौजगढ़ की शिकायत पर उससे मारपीट का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों की पहचान करते हुए बलकरण सिंह, गुरचरण, विशाल व जितेंद्र निवासी मौजगढ़ को काबू किया है। इसी प्रकार 26 जून 2023 को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट के मामले में ओम सिंह निवासी गांव माणक तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ की शिकायत पर दर्ज हुए मामले में रविप्रकाश निवासी कालूवाना, 4 नवंबर 2023 को कश्मीरचंद से हुई मारपीट के मामले में निशान निवासी अबूबशहर तथा 21 मार्च 2024 को हरमीत सिंह निवासी गांव चट्ठा से मारपीट के मामले में सुखविंद्र सिंह उर्फ सेंचुरी निवासी पक्का शहीदां व 28 अगस्त 2023 को भीमसैन निवासी गांव गोदिकां की शिकायत पर रवि निवासी केलावाली हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed